फैक्ट्री में अज्ञात कारणों से लगी आग से लाखों की क्षति
तेजस टूडे ब्यूरो
दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेज़ 1 में स्थित श्री संकट मोचन इंडस्ट्रीज एफ 55 फैक्ट्री में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई जिससे हुई लाखों की क्षति जिसकी सूचना लगते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी चंदौली लिंक अधिकारी वाराणसी आनंद सिंह के निर्देशन में यूनिट प्रभारी अमित राय के नेतृत्व में तत्काल एक अग्निशमन वाहन घटनास्थल के लिए रवाना किया गया तथा मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का कार्य प्रारंभ हुआ आग इतना विकराल रूप ले चुकी थी कि तत्काल अन्य 5 अग्निशमन वाहनों को भी घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। कुल आधा दर्जन अग्निशमन वाहनों की सहायता से अग्निशमन कर्मियों द्वारा कड़ी में मशक्कत एवं अथक प्रयास करते हुए लगभग 3 घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। यह संयोग अच्छा था कि उक्त अग्निकांड में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। वही स्थानीय लोगों ने अग्निशमन टीम के साहस व तत्परता एवम सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए टीम को धन्यवाद दिया।











