पतरही बाजार में हर्षोल्लासपूर्वक मना रोशनी का पर्व दीपावली
तेजस टूडे सं.
कृष्णा सिंह
पतरही, जौनपुर। उल्लास और दीपों का पर्व दीपावली कोपा गांव में स्थित पतरही बाजार में बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। त्योहार को लेकर चारों ओर खुशी का माहौल रहा। घरों में श्रद्धा भाव से श्री गणेश, माता लक्ष्मी, कुबेर व अन्य देवी देवताओं की विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। बच्चों ने भी शाम को विशेष रूप से तैयार किये गए दियों को लेकर मन्दिरों में जाकर दीपदान किया। शाम होते ही मां चंद्रिका होंडा इंटरप्राइजेज, बरनवाल आभूषण भंडार, आचार्य बलदेव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, श्री मां दुर्गा ऑटोमोबाइल्स सहित छोटे-बड़े प्रतिष्ठानों में भी शाम होते ही पूजा-पाठ का दौर चलता रहा।
लोगों ने अपने घरों व प्रतिष्ठानों को फूलों, मिट्टी के दियों, मोमबत्ती व रंग-बिरंगी झालरों से सजाया। शाम होते ही बाजार व गांव प्रकाश से नहा उठा। महिलाओं व बेटियों ने शाम होते ही अपने घरों के प्रांगण में आकर्षित व मनमोहक रंग-बिरंगी रंगोलियां बनाकर माँ लक्ष्मी का स्वागत किया। महिलाएं, पुरुष व बच्चों ने जमकर पटाखें फोड़ें। पूरा क्षेत्र पटाखों के तेज आवाज से गुजता रहा। थानाध्यक्ष चंदवक प्रवीण यादव के नेतृत्व में त्योहार को लेकर क्षेत्र में पुलिस टीम सक्रिय रही।
पतरही, दुधौंडा, रेहारी, बिसौरी, बहिरी, बरहपुर, चांदेपुर, पड़रक्षाकोट, लहरचक, घुट्टा, काकरापार, बिरीबारी सहित अन्य गाँवों में भी ग्रामीणों ने मिट्टी के दीये के रोशनी में दीप जलाकर व एक दूसरे को मिठाई बाँटकर आपसी भाईचारे के साथ दिवाली मनाया। ग्राम प्रधान प्रसाशक कोपा चन्द्रकेश जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि गाँव और बाजार में शांति सौहार्द से दीपावली मनाया गया।











