Homeमैनपुरीसर्पदंश से जनपद में किसी की मृत्यु न होः जिलाधिकारी

सर्पदंश से जनपद में किसी की मृत्यु न होः जिलाधिकारी

सर्पदंश से जनपद में किसी की मृत्यु न होः जिलाधिकारी

जानकारी मिलते ही एम्बुलेंस भेजकर मरीज को एण्टी वेनम लगाया जाय
संतोष तिवारी
मैनपुरी। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने 1 से 31 जुलाई तक तथा 16 से 31 जुलाई तक आयोजित होने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान, दस्तक अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु अन्तविर्भागीय समन्वय समिति की बैठक में कहा कि वेक्टर जनित बीमारियों की रोकथाम हेतु सभी संबंधित अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर माइक्रो प्लान के अनुसार कार्य करें, संचारी रोगों के बचाव, रोकथाम हेतु शहरी-ग्रामीण क्षेत्र में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए, जल-भराव वाले स्थानों को चिन्हित कर जल निकासी के उचित प्रबंध किए जाएं, गत वर्ष जिन क्षेत्रों में वैक्टर जनित बीमारियों से ग्रसित मरीज मिले हैं, उन्हें चिन्हित कर नियमित रूप से फागिंग, सफाई का कार्य कराया जाए, तालाबों की सफाई, झाड़ियों की कटाई, सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता पर भी ध्यान दिया जाय।

श्री सिंह ने खंड विकास अधिकारियों, जिला पंचायत राज अधिकारी को आदेशित करते हुए कहा कि 25 से 28 जून के मध्य ग्राम प्रधानों, सचिवों के साथ बैठक करें। अभियान से पूर्व सभी व्यवस्थाएं पूर्ण की जाएं, झाड़ियों के कटान से लेकर तालाबों की सफाई, जल निकासी के बेहतर प्रबंध किए जाएं, अधिशासी अधिकारी सफाई कमिर्यों, सफाई नायकों के साथ बैठक कर नियमित सफाई के साथ एंटी लार्वा के छिड़काव, कूड़ा उठान की व्यवस्था कराएं। उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि 30 जून से पूर्व आशा, आंगनवाड़ी कायर्कत्रियों को खंड विकास अधिकारी, बाल संरक्षण अधिकारी की उपस्थिति में प्रशिक्षण दिया जाए, प्रत्येक अधिकारी, कमर्चारी को विशेष संचारी रोग अभियान के बारे में अपने दायित्वों की भली-भांति जानकारी हो। आशा, आंगनवाड़ी कायर्कत्री दस्तक अभियान के दौरान साथ घर-घर भ्रमण कर टीम भावना से कार्य करें, घर-घर भ्रमण के दौरान लोगों को जल पात्रों में पानी एकत्र न होने देने, जल पात्रों की नियमित रूप से सफाई करने, पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने, मच्छरदानी का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जाय। उन्होंने अधिशाषी अधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों को निदेर्शित करते हुये कहा कि अभियान के दौरान साफ-सफाई, फॉगिंग के कार्य पर विशेष ध्यान दिया जाय, सुनिश्चित किया जाये कि शहरी, ग्रामीण क्षेत्र में कहीं भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. पी.पी. सिंह ने बताया कि पूर्व की भांति इस बार भी संक्रामक रोगों की रोकथाम एवं बचाव हेतु संचारी रोग नियन्त्रण पखवाड़ा, दस्तक अभियान 1 से 31 जुलाई तक मनाया जायेगा। उन्होंने बताया कि मच्छरों से फैलने वाली बीमारी डेंगू, मलेरिया, बुखार आदि का प्रभाव वर्षा ऋतु के मौसम में लगातार होता रहता है, दस्तक अभियान, संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा आयोजित किये जाने की योजना बनाई है। बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए के.के. सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज वर्मा, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कमल सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी अविनाश चन्द, जिला प्रोबेशन अधिकारी अजय पाल सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजीव राय, डा. संजीव राव बहादुर, डी.एम.सी. यूनिसेफ संजीव पाण्डेय, एसएसओ डा. वी.पी. सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी एस.एन. सिंह, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रविन्द्र गौर, समस्त खंड विकास अधिकारी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, अधिशाषी अधिकारी नगर निकाय, स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read