Homeबिहारकेबीसी की हाट सीट पर पहुंचा नवादा का लाल

केबीसी की हाट सीट पर पहुंचा नवादा का लाल

केबीसी की हाट सीट पर पहुंचा नवादा का लाल

सवालों का जवाब देकर रजत शर्मा ने जीते 6.40 लाख
सुनील कुमार
नवादा, बिहार। मशहूर टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति के हॉट सीट पर पहुंच कर रजत शर्मा ने नवादा को गौरवान्वित होने का मौका दे दिया है। उन्होंने एक सम्मानजनक राशि भी जीती है, जिसकी खुशी उनसे बातचीत में जाहिर होता है। इस दौरान उन्होंने अमिताभ बच्चन की तारीफ में कसीदे भी पेश किया जिसे सुन कर अमिताभ भी उनके मुरीद हो गए।

नवादा शहर के गढ़ पर निवासी युवा रजत शर्मा ने फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट प्लेयर के रूप में चयनित किया गया था। फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट प्लेयर में जीत हासिल के बाद रजत ने अपने ज्ञान का प्रमाण दिया और शुक्रवार को कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट तक पहुंच गए। रजत शर्मा ने अमिताभ के सवालों का जवाब देकर रजत ने 6 लाख 40 हजार रुपए जीते।

केबीसी में सम्मानजनक राशि की जीत से रजत और उनके पूरे परिवार के लोग काफी खुश हैं। रजत ने बताया कि सतत लगन ने यह मुकाम दिलाया है अंतत: उनके सपने ने इस मुकाम तक पहुंचाया, जिसके बारे में वह कहते हैं कि आज के युवा सपने जरूर देखें तब ही मंजिल मिलेगी। बता दें कि 29 वर्षीय रजत शर्मा एक युवा व्यवसाई हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Tearful tribute on the death of former Chief Minister of Uttar Pradesh and Patron of Samajwadi, respected Mulayam Singh Yadav: Vivek Yadav (SP leader), Jaunpur

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read