मोटरसाइकिल लेकर हुआ रफू चक्कर
भभुआ, (बिहार)। चैनपुर थाना क्षेत्र के खरिगांवा गांव निवासी सिखन राम के पुत्र विनय कुमार से मां की तबीयत खराब होने के नाम पर धोखाधड़ी करके भभुआ थाना क्षेत्र के गवई मोहल्ला वार्ड नंबर 19 निवासी राजेंद्र गोंड के पुत्र धर्मेंद्र कुमार गोंड ने 09 अक्टूबर 2022 को राजेंद्र सरवर कैमूर स्तंभ के पास से मोटरसाइकिल न-बीआर-45 जे-2094 लेकर रफूचक्कर हो गया। विनय कुमार जब उसके घर गए तो उसकी माता स्वस्थ्य थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि धर्मेंद्र कुमार ध्रुवा कई लोगों से अनुसूचित जाति/ जनजाति परिवार के लोगों से नौकरी के नाम पर लाखों रुपया लेकर फरार रहता है। उसके पिता राजेंद्र गौड़ ने बताया कि आप मोटरसाइकिल देखकर फस गए हम लोग क्या कर सकते हैं।
विनय कुमार ने बताया कि धर्मेंद्र कुमार ध्रुवा मेरे गांव पर कभी कभार आता जाता था उक्त कारण मुझ से परिचित था। ग्रामीणों ने विनय कुमार को बताया कि धर्मेंद्र कुमार ध्रुवा शराब कारोबारी का भी कार्य करता है। विनय कुमार के द्वारा बार-बार फोन करने पर अब तक मोटरसाइकिल पहुंचने का लगातार आश्वासन देता रहा। विनय कुमार कैमूर आरक्षी अधीक्षक राकेश कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भभुआ, स्थानीय थाना चैनपुर थाना प्रभारी एवं सदर थाना भभुआ को आवेदन देकर सकुशल मोटरसाइकिल बरामद करने की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि कहीं ऐसा ना हो कि धर्मेंद्र कुमार धुर्वा के द्वारा कोई घटना को अंजाम देकर मुझ जैसे निर्दोष लोगों को फंसाने का न कार्य करें। विनय कुमार मोटरसाइकिल से अनहोनी घटना को लेकर सदमे-सहमे हुए हैं। विनय कुमार ने प्रेस को बताया कि पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि यथाशीघ्र सकुशल मोटरसाइकिल बरामद करके आप के हवाले कर दिया जाएगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












