बदायूं मॉडल पर प्रदेश भर में बनेगा गाय के गोबर से प्राकृतिक पेण्ट

बदायूं मॉडल पर प्रदेश भर में बनेगा गाय के गोबर से प्राकृतिक पेण्ट

अंकित सक्सेना
बदायूं। पार्वती स्वयं सहायता समूह घटपुरी की ओर से वृह्द गो संरक्षण केंद्र रफियाबाद में गाय के गोबर से बनने वाला प्राकृतिक पेंट अब प्रदेश के हर जिले में तैयार किया जायेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बुलावे पर सीडीओ, पीडी और महिला समूह की अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष ने पेंट और इसके तैयार किये जाने की विधि की जानकारी से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। प्रदेश का बदायूं ऐसा इकलौता जनपद है जहां गोशाला में गाय के गोबर से प्राकृतिक पेंट तैयार की जा रही है।

यह कार्य पार्वती स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष रूबी के नेतृत्व में 12 महिलाओं संग किया जा रहा है। बीते दिनों राज्यमंत्री असीम अरुण जनपद भ्रमण के लिये पहुंचे थे तो उन्हें गाय के गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाने की जानकारी हुयी। उन्होंने इकाई का भ्रमण किया और लखनऊ पहुंचकर गाय के गोबर से बने प्राकृतिक पेंट के बारे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बताया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी जानकारी सीडीओ ऋषिराज से ली। जिसके बाद गाय के गोबर से बने प्राकृतिक पेंट के साथ लखनऊ आवास पर बुला लिया। बुधवार के लिये सीडीओ, पीडी अनिल कुमार एवं समूह की अध्यक्ष रूबी, कोषाध्यक्ष ज्योति सिंह, बीएमएम राहुल को लेकर शाम सात बजे मुख्यमंत्री से मिले। सीएम आवास पर समूह की अध्यक्ष ने गाय के गोबर से बने पेंट तैयार करने का प्रजेंटेशन किया। सीएम ने स्वयं हाथ में लेकर पेंट देखा और इस अनोखे प्राकृति पेंट की प्रशंसा की। सीएम ने इस दौरान कहा कि अब पूरे प्रदेश में गाय के गोबर से पेंट तैयार करायेंगे। इससे गोशालाएं आत्मनिर्भर बन सकेंगी। इसके साथ ही लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
भैंस के गोबर से क्यों नहीं बन सकता पेण्ट?
सीएम ने पेंट देखते हुये समूह की अध्यक्ष से कहा कि जब गाय के गोबर से प्राकृति पेंट तैयार किया जा सकता है तो भैंस के गोबर से क्यों नहीं। सीएम ने इस संबंध में गाय एवं भैंस के गोबर के तत्वों के बारे में पाये जाने वाले प्रदार्थ की जानकारी देने को भी कहा। बीएमएम राहुल ने बताया कि इस बात की खो जयपुर में वैज्ञानिक एमई खान के माध्यम से कराया जायेगा।
सीडीओ देंगे सीएम को कार्ययोजना
सीडीओ ऋषिराज ने बताया कि मुख्यमंत्री ने आदेश दिये कि गाय के गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाने की पूरी कार्य योजना तैयार करें। उसको उनको दें। बदायूं के इस मॉडल पर आधारित कार्य योजना पर पूरे प्रदेश में गाय के गोबर से पेंट बनवाने की कवायद आगे बढ़ायेंगे। कुछ महीने पहले ही रफियाबाद की गोशाला में महिला समूह ने गाय के गोबर से पेंट बनाना शुरू किया। इसको शुरुआत में जिले के बेसिक स्कूलों में ही पुताई के लिये भेजा गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पेंट के बारे में जानकारी ली। समूह की महिला अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष संग उनके मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने बदायूं में शुरू हुयी इस पहल का प्रशंसा की। इसके प्रदेश के अन्य जिलों में भी तैयार करने के लिये कार्ययोजना मांगी है। –ऋषिराज मुख्य विकास अधिकारी बदायूं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent