Homeबिहारकचरा डंपिंग कर जल स्रोतों का अस्तित्व मिटा रहा नगर परिषद

कचरा डंपिंग कर जल स्रोतों का अस्तित्व मिटा रहा नगर परिषद

कचरा डंपिंग कर जल स्रोतों का अस्तित्व मिटा रहा नगर परिषद

उदय कुमार
हिसुआ, नवादा (बिहार)। नागरिकों को बेहतर सुविधा तथा साफ-सफाई का भरोसा दिलाने वाला नगर परिषद बाजार से उठाए जाने वाले कूड़े कचरे को जल स्रोतों में डालकर जल स्रोतों का अस्तित्व मिटाने पर आमादा दिख रही है। जहां एक तरफ बिहार सरकार जल स्रोतों की साफ-सफाई तथा उसके अस्तित्व को बचाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च करती है।

वही नगर परिषद के कर्मी नगर से उठाए जाने वाले कूड़े तथा कचरे को जल स्रोतों के मुहाने पर डालकर उसका अस्तित्व मिटाने पर तुली हुई है। हिसुआ नगर परिषद की बात ही कुछ और निराली दिखाई पड़ रही है चाहे हिसुआ का प्राचीन तमसा नदी हो या हिसुआ बाजार के बीचो बीच से बहने वाली जमींदारी पईन हो हर जगह कचरा डंप कर जल स्रोतों के अस्तित्व को समाप्त किया जा रहा है।

हिसुआ शहर के बीचो बीच से बहने वाली जमीन दारी पईन कभी हिसुआ तथा आसपास के गांव के किसानों के लिए वरदान साबित हुआ करता था। इसके पानी से सैकड़ों एकड़ भूमि में फसल लहलहाया करता था। लेकिन आज यह पईन खुद का अस्तित्व बचाने के लिए छटपटा रहा है। विडम्बना तो यह है कि जिस जल स्रोतों को आज नगर परिषद के सफाईकर्मी कचरा से भर रहा है। कभी उसी जलस्रोत को संवारने के लिए नगर परिषद के द्वारा करोड़ों रुपए पानी में बहाया जाएगा यानी एक तरफ भरो और दूसरी तरफ साफ करो। समय रहते अगर जल स्रोतों में कचरा डंपिंग का कार्य रोका नहीं गया तो फिर हिसुआ बाजार के कई जल स्रोतों का अस्तित्व मिटने में देर नहीं लगेगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read