गरीबों-मजलूमों-बेरोजगारों के लिये हमेशा लड़े हैं मुलायमः राहुल त्रिपाठी | #TEJASTODAY
सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
गरीबों-मजलूमों-बेरोजगारों के लिये हमेशा लड़े हैं मुलायमः राहुल त्रिपाठी | #TEJASTODAY
मां शीतला चौकियां धाम में हवन-पूजन करके मनाया गया 82वां जन्मदिन
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर वरिष्ठ सपा नेता राहुल त्रिपाठी के नेतृत्व में शक्तिपीठ माँ शीतला चौकियां धाम में साथियों के साथ दर्शन कर हवन कुंड में हवन कर नेताजी के लम्बे आयु की कामना किया गया। इस मौके पर श्री त्रिपाठी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव जैसे नेता की अभी देश को बहुत जरूर है। वे देश के ऐसे नेता हैं जो सदा गरीब, मजदूर, नौजवान, किसानों की लड़ाई लड़ते रहे।
उनके जीवन का एक-एक पल बहुत सुनहरा है। उन्होंने कहा कि आज हम लोगों को अपार खुशी है किक हम लोग नेताजी का 82वां जन्मदिन मना रहे हैं। आज हम संकल्प लेते हैं कि हत्या, लूट, बलात्कारी, किसान, नौजवान, बेरोजगार, व्यापारी विरोधी प्रदेश सरकार चल रही है, उसे हम 2022 में उखाड़ फेकेंगे और अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाकर प्रदेश को खुशहाली के रास्ते पर भेजने का काम करेंगे। इस अवसर पर ठाकुर प्रसाद त्रिपाठी, गुड्डू त्रिपाठी, त्रिभुवन त्रिपाठी, मयाकांन्त यादव, दीपक यादव, संजय यादव, नीरज पाडेय, राजू भगत, कन्हैया यादव, बाबू राम पाडेय, सुमित त्रिपाठी, आकाश गिरी, सतीश त्रिपाठी, शितेष त्रिपाठी, बक्का माली, अमित माली, टिटू त्रिपाठी, आशीष माली सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.pakkikhabar.news
ब्रेकिंग खबरों से अपडेट के लिए इस फोटो पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें