Homeझांसीसमाजसेवा का मानक गढ़ने वाले डा. संदीप के कार्यालय पहुंचे एमपी के...

समाजसेवा का मानक गढ़ने वाले डा. संदीप के कार्यालय पहुंचे एमपी के प्रमुख सचिव

समाजसेवा का मानक गढ़ने वाले डा. संदीप के कार्यालय पहुंचे एमपी के प्रमुख सचिव

तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। संघर्ष सेवा समिति के कार्यों को देखते हुए लगातार लोग कार्यालय आकर संघर्ष सेवा समिति के कार्यों का अवलोकन करते हैं जिससे संगठन का विस्तार तो होता ही है साथ ही असहायों और पीड़ितों की सहायता करने में भी सहयोग प्राप्त होता है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव डा. अवधेश प्रताप सिंह का संघर्ष सेवा समिति कार्यालय आगमन हुआ जहां डा. संदीप ने तिलक व माल्यार्पण कर उनका स्वागत एवं शॉल पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर उनको सम्मानित किया।
स्वागत कार्यक्रम के पश्चात डॉ अवधेश प्रताप सिंह ने समिति के सदस्यों एवं पदाधिकारियों से बातचीत की। साथ ही संघर्ष सेवा समिति का कार्यों का बारीकी से अवलोकन किया। डॉ अवधेश प्रताप ने कहा कि सेवा कार्यों की जितनी सराहना की जाय, उतनी कम है। डा. संदीप मानवता की सेवा का पुण्य कर्म कर रहे हैं। आज संघर्ष सेवा समिति की पूरी टीम से मुलाकात हुई। इस प्रकार के कार्यों को निश्चित रूप से प्रोत्साहन देना चाहिए। जो कार्य प्रशासन को करना चाहिए, वह कार्य डा. संदीप कर रहे हैं। समाजसेवी कार्यों के लिए डा. संदीप को कई जगह सम्मानित किया गया है, इसके लिए मैं उनका अभिनंदन करता हूँ और आशा करता हूं कि डॉ० संदीप इसी तरह अपने सेवा कार्यों को आगे बढ़ते रहें।
इस अवसर पर अरविंद उपाध्याय (जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास), मुन्ना लाल गौड़ (तहसीलदार दतिया), देवेंद्र सेन, छत्रपाल राजपूत, अतुल यादव, जगदीश, आनंद चौहान, सतनाम सिंह, रिजवान, मास्टर मुन्ना लाल, सुशांत गुप्ता, संदीप नामदेव, महेंद्र रायकवार, रेखा विश्वकर्मा, नीलू रायकवार, दीक्षा साहू, बसंत गुप्ता, भूपेंद्र यादव, आशीष विश्वकर्मा, अरुण पांचाल, आनंद चौहान, प्रमेंद्र सिंह, भगवान दास, मीना मसीह, अनूप खरे, केके दुबे आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read