देश की प्रथम महिला शिक्षक सावित्री बाई फुले की मनी जयन्ती
मो. परवेज
लालगंज, रायबरेली। स्थानीय क्षेत्रमें संचालित न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सुरेन्द्र सरस्वती नगर में बुधवार को देश की प्रथम महिला शिक्षिका और समाज सुधारक सावित्री बाई फुले की 193वीं जयंती मनाई गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवांग अवस्थी ने सावित्री बाई फुले के चलचित्र पर फूल माला चढ़ाकर उन्हें नमन कर याद किया और फिर बारी बारी से शिक्षकों व छात्र छात्राओं ने भी पुष्प अर्पित कर उन्हें प्रणाम किया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि सावित्री बाई फुले की देन है कि आज देश की महिलाएं सेना में भर्ती होकर सीमा व भारत माता की रक्षा कर रही हैं। जमीन पर ट्रेन और आसमान में हवाई जहाज उड़ा रहीं हैं। इतना ही नहीं, देश के सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रपति की कुर्सी पर महिला सुशोभित हो रही हैं। नौकरी और राजनीति दोनों में बढ़—चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। सरकार भी पंचायत के चुनाव व सरकारी नौकरियों में महिलाओं को आरक्षण दे रही है। लोगों को सावित्री बाई फुले की जीवनी से प्रेरणा लेने की जरूरत है। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त छात्र छात्राएं, शिक्षकगण, कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।