मोदी-योगी सरकार दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को कर रही साकारः शहर विधायक

मोदी-योगी सरकार दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को कर रही साकारः शहर विधायक

जयशंकर दूबे एडवोकेट
सुलतानपुर। पूर्व मंत्री व शहर विधायक विनोद सिंह ने नगर के शास्त्रीनगर शक्ति केंद्र पर बैठक कर कार्यकर्ताओं में जोश व उत्साह भरा। पूर्व जिला महामंत्री संजय सिंह सोमवंशी के आवास पर आयोजित शास्त्रीनगर शक्ति केंद्र की बैठक में शहर विधायक विनोद सिंह ने कार्यकर्ताओं से आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर इस स्वतंत्रता दिवस को ऐतिहासिक बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पार्टी 9 अगस्त क्रांति दिवस से 15 अगस्त तक तिरंगा पखवारा मनाएगी। 13 से 15 अगस्त के बीच कार्यकर्ता हर-घर तिरंगा पहुंचाने के लिए अभी से तैयारी में जुट जाएं। शहर विधायक विनोद सिंह ने कहा कि केन्द्र की मोदी और यूपी की योगी सरकार गरीबों के लिए समर्पित सरकार है।

उन्होंने कहा कि दोनों सरकारें पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएं बिना किसी भेदभाव के सभी पात्र लाभार्थियों तक पहुंच रही है। शहर विधायक ने बताया गरीबों तक महीने में दो बार मुफ्त राशन देना हो या आवास, शौचालय, 5 लाख तक मुफ्त इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड, पेंशन योजना, किसान सम्मान निधि, श्रमिक कार्ड जैसे तमाम योजनाओं का लाभ भाजपा की सरकारों ने दिया है।

उन्होंने कहा जरूरत है कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा शक्ति केंद्रों व बूथों के कार्यकर्ताओं व आमजनों से मिलने का उनका सिलसिला जारी रहेगा। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष करूणा शंकर द्विवेदी, उपाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल, प्रवक्ता विजय सिंह, शिवाकांत मिश्रा, श्याम बहादुर पांडेय, शक्ति केंद्र संयोजक राजीव सिंह, बूथ अध्यक्ष सचिन चोपड़ा, विनय सिंह, हनुमान त्रिपाठी, विजय सिंह, रजनीश मिश्रा, मनोज चतुर्वेदी, अजय सिंह, अरुण द्विवेदी, मोहित साहू, दिलीप मिश्रा सहित शास्त्रीनगर सेक्टर के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व संभ्रांतजन मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : Faridul Haque Memorial P.G. College Talimabad, Sabarhad Shahganj Jaunpur | B.A, | M.A, | M.Sc | B.Sc, | B.Com Hindi And English Medium Contact Form 9236926850, 9936764005, 7897825153

RK Hospital And Blood Component Center

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent