Homeबिहारघटिया निर्माण देख बिफरे विधायक, कार्य कराया बन्द

घटिया निर्माण देख बिफरे विधायक, कार्य कराया बन्द

घटिया निर्माण देख बिफरे विधायक, कार्य कराया बन्द

अमरेन्द्र कुमार मिश्र
गडहनी (बिहार)। गडहनी बागर पथ मे चल रहे पथ निर्माण कार्य मे घोर अनियमितता की शिकायत मिलने पर अगिआँव विधायक मनोज मंजिल द्वारा निर्माण स्थल पहुंच निर्माण कार्य का अवलोकन किया गया।विधायक ने कहा कि यह रोड 20-25 साल से खराब था।

इसके निर्माण के लिए सड़क से सदन तक आवाज उठाया मंत्री से भी मिला तब जाकर इसके निर्माण कार्य की स्वीकृति मिली। बावजूद ठेकेदार द्वारा काम में काफी अनिमियत्ता बरती जा रही थी जिसकी शिकायत जनता से मिली जिसके बाद काम पर रोक लगा दिया गया। उन्होंने कहा कि निर्माणकार्य की जांच कराई जाएगी, किसी भी सुरत मे गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा और ना ही किसी प्रकार का भ्रष्टाचार बरदास्त किया जाएगा। विधायक ने जनता से अपील किया कि कहीं भी घठिया निर्माण कार्य हो आप लोग अविलंब रोक लगा दें।कहीं भी घठिया काम नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर माले अंचल सचिव राम छपित राम, मो. ज़फर, मो. शाबिर और पीए आनंद कुमार उपस्थित थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read