Homeबिहार25 सौ राउण्ड कारतूस के साथ चार गिरफ्तार, कार बरामद

25 सौ राउण्ड कारतूस के साथ चार गिरफ्तार, कार बरामद

25 सौ राउण्ड कारतूस के साथ चार गिरफ्तार, कार बरामद

श्याम सुन्दर पाण्डेय
कैमूर (बिहार)। दुर्गावती थाना क्षेत्र के डिडि खिली टोल प्लाजा से एक कार से कुल 25 सौ राउंड कारतूस के साथ 4 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त खबरों के मुताबिक पटना एसटीएफ को सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश की तरफ से एक सिल्वर रंग की मारुति कार नंबर बीआर 24के 7306 से भारी मात्रा में कारतूस लेकर कार सवार जा रहे हैं। इसकी सूचना तूरत पटना एसटीएफ ने कैमूर पुलिस को दी।जिसके बाद जिले से सूचना पर दुर्गावती थाने के डिडिखिली को टोल प्लाजा पर चेकिंग करने के लिए लगा दिया गया।

सूचना पर दुर्गावती पुलिस ने डिडिखिलीटोल प्लाजा पर 16 तारीख के सायंकालीन से ही चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी क्रम में भोर में कार सवार टोल प्लाजा पर आधमके जहाँ से पुलिस ने कार समेत कार में बैठे चारों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर थाने लाई। सर्च के दौरान चारों के पास से 4 मोबाइल सहित एक देसी मस्कट रूपये 200 नगद भी बरामद किया गया। थाने लाने के बाद कार से बरामद कारतूस की गिनती के क्रम में 315 बोर का कारतूस 30 का कारतूस एक देशी मस्कट समेत कुल 25 सौ राउंड कारतूस बरामद किया गया।

साथ में गिरफ्तार सोनू सिंह पिता स्वर्गीय राम जी सिंह ग्राम करहसी थाना नटवर जिला रोहतास के घर से 306 का 300 राउंड एक देशी मशट पुलिस ने बरामद किया। साथ ही कार में सवार विपिन पासवान पिता जगनारायण पासवान ग्राम मिस्त्रीपुर थाना मुफस्सिल सासाराम जिला रोहतास ओमप्रकाश प्रदुमन पिता भूनेश्वर सिंह ग्राम लालगंज थाना मुफस्सिल सासाराम जिला रोहतास प्रशांत कुमार पिता मेघराज सिंह ग्राम लालगंज थाना मुफस्सिल सासाराम जिला रोहतास को गिरफ्तार कर लिया गया। इस प्रकार चारों के पास से 4 मोबाइल ₹200 नगद एक घड़ी एक देसी मस्कट 315 बोर का देसी मस्कट 25100 राउंड गोली भी बरामद किया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read