HomeJaunpurजौनपुर में एमएलए, डीएम, सीडीओ ने देखा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव...

जौनपुर में एमएलए, डीएम, सीडीओ ने देखा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण

जौनपुर में एमएलए, डीएम, सीडीओ ने देखा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण

चार लोगों के परिजन को 24 घण्टे के भीतर उपलब्ध करायी गयी सहायता राशि: डीएम
तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जनपद अंबेडकरनगर से विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास एवं मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के 11690 आश्रित परिवारों को 561.86 करोड़ सहायता राशि का वितरण किया गया। इसी क्रम में जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य अतिथि विधायक मड़ियाहूं डॉ0 आर0के0 पटेल एवं जिलाध्यक्ष भाजपा पुष्पराज सिंह, जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र और मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया सहित अन्य की उपस्थिति में कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को देखा गया तथा मुख्यमंत्री का उद्बोधन सुना गया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया गया।
इस मौके पर विधायक डॉ0 आरके पटेल ने कहा कि आज मुख्यमंत्री जी द्वारा अंबेडकरनगर से मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना अंतर्गत ऐसे कृषक बंधु जिनकी किसी दुर्घटना में असामयिक मृत्यु हुई है, उनके परिजनों को आर्थिक सहायता स्वरुप धनराशि दी गयी है। जनपद के 6 तहसीलों के किसान बन्धु जो किसी दुर्घटना में घायल हुए हैं अथवा मृत्यु को प्राप्त हुए हैं, उनकी क्षति को हम पूरा तो नहीं कर सकते हैं लेकिन इस दुःख की घड़ी में शासन उनके परिवार के साथ है, उन्हें सहायता राशि दी जा रही है। जनपद में कुल 417 लाभार्थियों को लाभ दिया जाना है जिसमें आज जनपद के 348 लोगों को लाभ दिया गया है तथा 69 लोगों का आवेदन अभी प्रक्रिया के अधीन है जिन्हें भी शीघ्र सहायता राशि दी जायेगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश के सभी जनपदों में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना अंतर्गत सहायता राशि दी जा रही है जिसके क्रम में दुर्घटना में मृत्यु को प्राप्त करने वाले लोगों के परिवारजन को रुपए 5 लाख की सहायता राशि दी गई है। दुःख की इस घड़ी में जिला प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ है। मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया है कि जो माताएं विधवा हुई हैं, उनको सहायता धनराशि के अतिरिक्त अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ ही पेंशन का भी लाभ दिया जाय। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है। जनपद में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना अंतर्गत 417 दावे स्वीकृत हुए हैं जिनमें 348 दावों के सापेक्ष धनराशि प्राप्त हुई है। सभी को ऑनलाइन धनराशि ट्रांसफर कर दी गई है।
जिलाधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जनपद में आकाशीय विद्युत से हाल ही में जिन 5 लोगों की मृत्यु हुई है, उनमें से 4 लोगों के परिजन को 24 घंटे के भीतर सहायता राशि उपलब्ध कराई गई तथा शेष एक के परिजन को जल्द ही राशि उपलब्ध करा दी जायेगी। विधायक तथा जिलाधिकारी ने फूलकुमारी, कुलदेई, रंजना सरोज, रागिनी तथा सुषमा देवी को रुपए 5 लाख का डमी चेक प्रदान किया और शेष सभी लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण-पत्र वितरित किया। जनपद में मुख्यमन्त्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में स्वीकृत कुल 417 दावों के सापेक्ष 348 दावों में निहित धनराशि 17,17,50,000 की धनराशि का वितरण किया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयबर चौहान, उपजिलाधिकारी सदर सन्तवीर सिंह, तहसीलदार, राजस्व विभाग के अधिकारीगण, कर्मचारीगण, लाभार्थी, विनीत शुक्ला एडवोकेट सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read