HomeJaunpurबदमाशों ने युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

बदमाशों ने युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

बदमाशों ने युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के राजा साहब पोखरे के पास स्थित रामबाग कालोनी में अज्ञात बदमाशों ने गोपाल विश्वकर्मा नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली चलने की घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपाल विश्वकर्मा किन्नरों के साथ ही रहकर गाड़ी चलाता था। बीते गुरूवार की शाम करीब 7 बजे रामबाग कालोनी में घर के सामने एक मैदान में बैठकर अलाव ताप रहा था। इसी बीच दो अज्ञात बदमाश पैदल चलकर युवक के पास गये और युवक के सिर पर गोली मार दी जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। इस घटना को अंजाम देने के बाद दोनों अज्ञात बदमाश तीसरे बदमाश के साथ बाइक पर सवार होकर तीनों फरार हो गये। इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल ले गये डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। कड़ाके की ठण्ड में हुई इस वारदात से पूरे क्षेत्र में डर व भय का माहौल हो गया है। घटनास्थल पर महिलाओं व पुरुषों की भारी भीड़ जमा हो गई। गोली चलने की सूचना जंगल में लगी आग की तरह फैल गई। पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गयी। वहीं पुलिस घटनास्थल के आस—पास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे बदमाशों की शिनाख्त में जुट गई है। इस मामले में एसपी सिटी अरविन्द कुमार वर्मा ने बताया कि किन्नरों के आपसी वर्चस्व की लड़ाई का आकलन लगाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विविध कार्यवाही की जाएगी। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

——इनसेट——
हत्या के बाद रामबाग कालोनी में दहशत का माहौल
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पचहटिया स्थित रामबाग कालोनी में बीते गुरूवार की शाम सोनी किन्नर के ड्राइवर रहे गोपाल विश्वकर्मा 35 वर्ष की अज्ञात बदमाशों ने सिर पर गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्याकाण्ड से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं आसपास के लोग शुक्रवार को घटनास्थल पर जूटे रहे। किन्नर पायल, रूही, किरन, रानी ने बताया कि हम लोगो में सम्पत्ति का कोई विवाद नहीं था और न ही कोई वर्चस्व की लड़ाई है। किन्नर की संपत्ति किन्नर को ही जाती है। ड्राइवर का जो रहता है उसको दिया जाता है। घर में मौजूद शीला ने बताया कि रात को मैं खाना बना रही थी। गोपाल घर के सामने ही अलाव के पास अकेला बैठा था। तभी गोली चलने की आवाज आई। हम सभी लोग बाहर आए। दो युवक सड़क पर खड़े बाइक की ओर जा रहे थे। तीसरा बाइक पर सवार था, गाड़ी स्टार्ट कर भाग गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना से आसपास के लोग भी दहशत में हैं। पायल किन्नर ने बताया कि आजमगढ़ निवासी गोपाल शादीशुदा था। हम लोगों के साथ ही रहता था। गोपाल अपने घर भी आया जाया करता था। उसका किसी से कोई विवाद नहीं था। गोपाल की माँ की मृत्यु हो गई थी। उसी कर्मकाण्ड में गया था। वापस आया तो ऐसी घटना घट गई। फिलहाल कारण कुछ भी हो, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

 

a

Must Read