HomeJaunpurगल्ला व्यवसायी से बदमाशों ने मांगी 50 लाख की रंगदारी, मचा हड़कम्प

गल्ला व्यवसायी से बदमाशों ने मांगी 50 लाख की रंगदारी, मचा हड़कम्प

गल्ला व्यवसायी से बदमाशों ने मांगी 50 लाख की रंगदारी, मचा हड़कम्प

सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के विसावा गांव के गल्ला व्यवसायी कुंवरचंद पर बीते गुरुवार देर रात पिकप वाहन से गल्ला उतरवाते समय अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की थी। इस हमले में व्यापारी बाल—बाल बच गया था। शनिवार रात रंगदारी का फोन आने से सहम गया तो इसकी शिकायत पुलिस से की गयी जिस पर मुकदमा दर्ज कर पुलिसिया कार्यवाही शुरू हो गयी।
मालूम हो कि स्थानीय थाना क्षेत्र के बरिया की पाही (विसावा) निवासी गल्ला व्यवसाई के फोन पर शनिवार रात अज्ञात बदमाशों ने 50 लाख की रंगदारी की मांग की। बदमाशों ने दो दिनों की मोहलत देते हुए यह भी धमकी दी कि दो दिन पूर्व केवल फायरिंग की थी। यदि पुलिस की मदद लिए तो दोनों बेटों से हाथ धो देंगे। बदमाशों के धमकी भरे फोन कॉल से व्यवसाई व उसके परिजन बुरी तरह सहम गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। रंगदारी का मुकदमा दर्ज करने के साथ व्यापारी के घर पुलिस बल की तैनाती के साथ एसओजी व पुलिस की टीमें उक्त फोन कॉल की जांच में जुट गई।
बता दें कि बीते 25 जुलाई की रात साढ़े दस बजे उक्त बाजार निवासी कुंवरचन्द गुप्ता दुकान पर पिकअप वाहन से गल्ला उतरवा रहे थे तभी अपाचे बाइक सवार तीन बदमाश मुंह बांधे थे। असलहे से फायरिंग किये जब तक लोग समझते उक्त बदमाश शेरवां की तरफ भाग गए। व्यवसाई की मानें तो 4 फायरिंग हुई थी। पुलिस ने मौके से दो खोखा बरामद किया। बदमाशों की फायरिंग से कुँवरचन्द बाल—बाल बच गये थे। दो छर्रा उक्त वाहन पर लगने के निशान मिले थे। पुलिस पीड़ित व्यवसाई से तहरीर लेकर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कई पहलुओं पर जांच कर रही कि शनिवार रात कुँवरचंद की मोबाइल पर बदमाशों का धमकी भरा फोन आ गया।
इस सम्बंध में थानाध्यक्ष आशुतोष गुप्ता ने बताया कि शनिवार रात व्यापारी से रंगदारी मांगने की जानकारी मिली। अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध रंगदारी का मुकदमा दर्ज कर फोन कॉल्स की जांच करने के साथ पुलिस व एसओजी की टीमें बदमाशों का सुराग लगाने में जुटी है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read