HomeJaunpurनाबालिग से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

तेजस टूडे सं.
राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में एक गांव में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म जैसे घृणित अपराध को अंजाम देने वाले आरोपित को खेतासराय पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। थाना प्रभारी शैलेन्द्र राय ने बताया कि पीड़िता के तहरीर पर आरोपित अभियुक्त के खिलाफ बीएनएस, पाक्सो एक्ट व एससी/एसटी एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी क्रम में शुक्रवार को अभियुक्त सलमान पुत्र मुसाहिब निवासी ग्राम जमदहां, थाना खेतासराय को पुलिस ने जमदहां बाजार से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read