युवा मण्डल विकास अभियान की बैठक सम्पन्न | #TEJASTODAY
सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
युवा मण्डल विकास अभियान की बैठक सम्पन्न | #TEJASTODAY
जौनपुर। नेहरू युवा केंद्र द्वारा विकास खंड मुगराबादशाहर में 5 से 9 नवंबर तक आयोजित युवा मंडल विकास अभियान के नवगठित एवं पुनरीक्षित युवा मंडलों के प्रतिनिधियों की बैठक ब्लाक मुख्यालय पर हुई। इस मौके पर नवगठित युवा मंडलों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे जिन्होंने नेहरू युवा केंद्र के कार्यक्रमों और युवा मंडल के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा किया। नेहरू युवा केन्द्र की ओर से युवा मंडल पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक प्रेम यादव ने युवा मंडल पदाधिकारियों को अभियान के उद्देश्य एवं युवा मंडल के कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुये मुख्य धारा में योगदान देने की अपील किया।
अध्यक्षता कर रहे जिला युवा कार्यक्रम अधिकारी हिमांशु सागर ने केंद्र से जुड़ने पर बधाई दिया। साथ ही खेल तथा बौद्धिक गतिविधियों में हर संभव सहायता और मार्गदर्शन का आश्वासन प्रदान करते हुये बताया कि युवा मंडल के पुनर्जागरण और विकास का यह अभियान जनपद के विभिन्न विकास खंडों में समय-समय पर चलाया जाता रहेगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पीयूष सिंह (विकास खण्ड अधिकारी), अखिलेश पाण्डेय (राज्य प्रशिक्षक नेयुके जौनपुर), सुरेंद्र बहादुर सिंह (लेखाकार), राष्ट्रीय स्वयं सेवक सुरेश यादव, अवनीश कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
अब आप भी बन सकते है पत्रकार tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को कर सकते है पोस्ट
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.pakkikhabar.news
ब्रेकिंग खबरों से अपडेट के लिए इस फोटो पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें