प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लालू निर्दोष है भाजपा उन्हें फंसा रही है।
केएल शाही
वाराणसी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की जमानत याचिका सेशन कोर्ट से खारिज कर दी गयी है। हमें न्यायपालिका में पूरा विश्वास है और हमारे प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को इंसाफ मिलेगा। उक्त बातें आज मैदागिन कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री अजय राय, पूर्व सांसद राजेश मिश्रा व महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने सयुक्त रूप से कही।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अजय कुमार लल्लू की गैरकानूनी गिरफ्तारी के खिलाफ महा अभियान चलाएगी। हम एक-एक गांव और एक एक गरीब मजदूर की झोपड़ी तक अपनी बात लेकर जाएंगे और लोगों की सेवा करेंगे। लाखों जरूरतमंदों तक भोजन और राशन पहुंचने वाले, हज़ारों मजदूरों को उनके घरों तक लाने वाले, गरीबों-मजदूरों के मददगार अजय कुमार लल्लू का आखिर अपराध क्या है? यही कि उन्होंने जरूरतमंदों की मदद की? मजदूरों को राहत मिले इसलिए बसों का बंदोबस्त किया। गरीब-मजदूर विरोधी योगी आदित्यनाथ की सरकार नहीं चाहती कि श्रमिक बहनों-भाईयों को राहत मिले। लेकिन योगी आदित्यनाथ कान खोलकर सुन लीजिए, हमारे मदद का हाथ कमजोर नहीं होगा।
हम सेवा कार्य को और तेज कर रहे हैं। देश निर्माताओं की जी जान लगाकर सेवा करेंगे, भाजपा सरकार दमन करे, हम सेवा करेंगे। अब तक पूरे प्रदेश में 90 लाख से अधिक लोगों तक कांग्रेस पार्टी ने राशन और भोजन पहुंचाया है। 10 लाख प्रवासी श्रमिकों की मदद की। 22 जिलों में साझी रसोईघर चलाया गया। 40 हाइवे स्टॉल्स लगाकर नाश्ता, खाना वितरित किया गया। यह सब प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में हुआ और आज हम संकल्प ले रहे हैं कि भाजपा सरकार के दमन से झुकेंगे नहीं।

आप लोगों भरपूर सहयोग और प्यार की वजह से तेजस टूडे डॉट कॉम आज Google News और Dailyhunt जैसे बड़े प्लेटर्फाम पर जगह बना लिया है। आज इसकी पाठक संख्या लगातार बढ़ रही है और इसके लगभग 2 करोड़ विजिटर हो गये है। आपका प्यार ऐसे ही मिलता रहा तो यह पूर्वांचल के साथ साथ भारत में अपना एक अलग पहचान बना लेगा।






