HomeTrendingडाला छठ पूजा को लेकर मानसरोवर तालाब पर हुई बैठक

डाला छठ पूजा को लेकर मानसरोवर तालाब पर हुई बैठक

  • डाला छठ पूजा को लेकर मानसरोवर तालाब पर हुई बैठक

तेजस टूडे ब्यूरो
दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। श्री श्री सूर्य देव मंदिर मानसरोवर तालाब छठ पूजा कमेटी की बैठक संपन्न हुई जिसमें छठ पूजा के लिए मानसरोवर तालाब को 4 सेक्टर में हर एक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बांटा गया। प्रत्येक सेक्टर में तीन-तीन अध्यक्ष बनाए गए जो अपने 21 और 11 सदस्यों के साथ प्रत्येक कार्यों में जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे जिसमें सेक्टर नंबर 1 न्यू युवा कमेटी अध्यक्ष दीपक कुमार युवा अध्यक्ष श्रीकांत गुप्ता साफ सफाई व्यवस्था प्रभारी डब्लू कुमार को। सेक्टर नंबर 2 न्यू युवक अध्यक्ष युवराज कुमार युवा कमेटी अध्यक्ष अशोक कुमार साफ सफाई व्यवस्था प्रभारी डॉ बासु बनाया गया, सेक्टर नंबर 3 न्यू युवा अध्यक्ष मनजीत सिंह युवा कमेटी अध्यक्ष हर्ष सिंह साफ-सफाई प्रभारी जितेंद्र प्रताप जी को बनाया गया. सेक्टर नंबर 4 न्यू युवा कमेटी अध्यक्ष निखिल कुमार, मंच प्रभारी सुजीत सिंह, छठ पूजा में चारों सेक्टर की जिम्मेदार मुख्य युवा सदस्य बनाए गए राकेश सिंह, अनिल यादव, अजीत ईमानदार ,सुजीत गुप्ता, कुंदन शर्मा, ओम प्रकाश रजक, बैठक में संस्था के संस्थापक श्री कृष्ण गुप्ता ने कहा कि जब यह तालाब गया कॉलोनी पोखरा के नाम से जाना जाता था। तब से लगातार छठ पूजा का आयोजन करते हुए 26 वा वर्ष हो जाएगा 2026 में जब पोखर का निर्माण नाही मंदिर का निर्माण हुआ था उससे पहले से आज भी अपने सदस्यों के साथ सेवा में है। बैठक में संरक्षक श्याम कृष्ण, हमिद शाह बुद्धू, राजेश जायसवाल, छोटू चौहान राजा चौहान आदि उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Must Read