HomeTrendingपेड़ से फंदे पर लटका मिला युवक का शव

पेड़ से फंदे पर लटका मिला युवक का शव

  • पेड़ से फंदे पर लटका मिला युवक का शव

तेजस टूडे ब्यूरो
अश्विनी सैनी
उन्नाव। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के अमोईया गांव में बुधवार भोर पहर गांव के बाहर आम की बाग में युवक का शव रस्सी के फंदे से लटका मिला। शव देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल और पूछताछ के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के अमोईया गांव के रहने वाले बृजमोहन मौर्य का 25 वर्षीय बेटा अनुरुद्ध मौर्य की शादी करीब चार वर्ष पहले हुई थी। पारिवारिक अनबन के चलते उसकी पत्नी पूनम अपने मायके में रह रही है। पत्नी की ओर से दायर मुकदमे भी न्यायालय में विचाराधीन बताए जा रहे हैं। बुधवार भोर गांव के बाहर आम की बाग में अनुरुद्ध का शव पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ते ही मौके पर भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। मृतक के परिवार में उसके पिता बृजमोहन मौर्य, दो भाई लवकुश और अजय तथा तीन बहनें गोलाना, पिंकी और लल्ली हैं। तीनों बहनों की शादी हो चुकी है। अनुरुद्ध की करीब डेढ़ वर्ष की एक बेटी भी है, जो अपनी मां के साथ रहती है। युवक रुद्रपुर में रहकर मजदूरी करता था। करीब 15 दिन पहले ही गांव लौटा था। हसनगंज कोतवाल शरद कुमार ने बताया कि युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला था। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

 

 

 

 

Must Read