HomeTrending4 नवम्बर को राजकीय इण्टर कॉलेज में होगा जिला स्तरीय युवा उत्सव

4 नवम्बर को राजकीय इण्टर कॉलेज में होगा जिला स्तरीय युवा उत्सव

  • 4 नवम्बर को राजकीय इण्टर कॉलेज में होगा जिला स्तरीय युवा उत्सव

तेजस टूडे ब्यूरो
रविन्द्र चौधरी
उरई, जालौन। अपर जिलाधिकारी न्यायिक शत्रुहन पाठक ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 के अंतर्गत जिला स्तरीय कल्चरल ट्रैक (युवा उत्सव) का आयोजन 04 नवंबर को राजकीय इंटर कॉलेज कराने हेतु सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। युवा उत्सव की थीम नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत निर्धारित की गई है, जिसके माध्यम से युवाओं को नशामुक्ति और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक एवं दयानंद वैदिक कॉलेज के प्राचार्य को निर्देशित किया गया है कि 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित कराई जाए। आयु की गणना 17 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले युवाओं का जनपद जालौन का निवासी होना अथवा जनपद में अध्ययनरत होना अनिवार्य है। प्रतिभागियों के लिए माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण भी आवश्यक होगा। युवा उत्सव में लोकनृत्य, लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग और कविता लेखन की पांच विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रत्येक प्रतिभागी केवल एक विधा में हिस्सा ले सकेगा। सामूहिक विधाओं में निर्धारित नियमों के अनुसार अधिकतम 10 प्रतिभागियों का दल भाग ले सकेगा। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। आयोजन में युवतियों की कम से कम 30 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव को प्राथमिकता दी जाएगी। विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के माध्यम से अधिकाधिक युवाओं को प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। युवा उत्सव युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ नशामुक्त समाज के निर्माण और विकसित भारत के संकल्प में सहभागी बनने का अवसर प्रदान करेगा। इस अवसर पर डीसी मनरेगा रामेन्द्र सिंह, परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी, व्यायाम प्रशिक्षक आदि सहित सम्बधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

Must Read