अपहरणकर्ता को गिरफ्तार मिर्जामुराद पुलिस ने भेजा जेल

अपहरणकर्ता को गिरफ्तार मिर्जामुराद पुलिस ने भेजा जेल

निलेश त्रिपाठी
मिर्जामुराद, वाराणसी। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी 15 वर्षीय किशोरी 10 दिन पूर्व घर से बाजार के लिए निकली थी और रहस्यमय ढंग से गायब हो गई थी। मामले में किशोरी के पिता ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था।

उक्त प्रकरण से संबंधित प्रकाश में आए वांछित अभियुक्त संजय गुप्ता निवासी नरसड़ा, जक्खिनी थाना राजा तालाब, वाराणसी को मुखबिर की सूचना पर मिर्जामुराद पुलिस रविवार के दिन रखौना अंडरपास के निकट से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी आनंद चौरसिया, उपनिरीक्षक संग्राम सिंह, कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार शामिल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला