दो दुकानों में लगी भीषण आग, कपड़े और पार्लर का सामान जलकर राख

तेजस टूडे ब्यूरो
चुन्नन खां
पीलीभीत। बीसलपुर गोपीबल्लभ मार्केट में देर रात आग से कपड़े की दुकान और मेकओवर पार्लर जल गए। दोनों दुकानदारों को लाखों के नुकसान की आशंका है। पीलीभीत के बीसलपुर में देर रात आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। गोपीबल्लभ मार्केट में आग की चपेट में आने से दो दुकानें जलकर राख हो गईं। इनमें कपड़े की दुकान बालाजी वस्त्र भंडार और कृष्णा मेकओवर पार्लर शामिल हैं। आग से दोनों दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना के बाद दुकानदारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।







