93 श्रमिकों की बेटियों एवं अविवाहित महिला निर्माण श्रमिकों का सामूहिक विवाह सम्पन्न

  • 93 श्रमिकों की बेटियों एवं अविवाहित महिला निर्माण श्रमिकों का सामूहिक विवाह सम्पन्न

तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। श्रम विभाग बहराइच द्वारा गेंद घर के मैदान में देवीपाटन मंडल के चारों जनपदों बहराइच, गोण्डा, बलरामपुर व श्रावस्ती के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की बेटियों एवं अविवाहित महिला निर्माण श्रमिकों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कन्या विवाह अनुदान सहायता योजना के अंतर्गत 93 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, एमएलसी प्रज्ञा त्रिपाठी, विधायक बलहा सरोज सोनकर, मंत्री श्रम, सेवा योजन एवं समन्वय उ.प्र. की प्रतिनिधि जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा बीना राय सहित अन्य गणमान्य के साथ जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, सीडीओ सुनील धनवंता, उप श्रमायुक्त सिद्धार्थ मोदियानी, उपश्रमायुक्त देवीपाटन मण्डल गोण्डा ने नवविवाहित जोड़ों सुखमय दाम्पत्य जीवन के लिए आर्थिवाद एवं शुभकामनाएं दिया। साथ ही स्वीकृति पत्र का वितरण किया। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उप श्रमायुक्त मोदियानी जी द्वारा उपस्थित सभी महानुभवों का स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि कन्या विवाह सहायता योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उपस्थित 93 जोडों के सापेक्ष वधु के माता/पिता (जो भी आवेदनकर्ता पंजीकृत श्रमिक हो) अथवा स्वयं पंजीकृत महिला श्रमिक के विवाह करने पर उनके बैंक खाते में रू. 85000 मात्र की हितलाभ धनराशि डी.बी.टी. के माध्यम से प्रेषित की जायेगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA