विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगाई फांसी, मचा कोहराम

विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगाई फांसी, मचा कोहराम

ऊंचाहार थाना क्षेत्र के पूरे पाण्डेय मजरे कंदरावां का मामला, जांच में जुटी पुलिस
अनुभव शुक्ला
ऊंचाहार, रायबरेली। पड़ोसी गांव के युवक की प्रताड़ना से आहत होकर महिला ने घर के अन्दर गले में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई। जानकारी के अनुसार जिले के ऊंचाहार थाना क्षेत्र के पूरे पाण्डेय मजरे कंदरावां निवासी सपना उम्र 25 वर्ष का शादी के करीब सात वर्ष पहले हुई थी। करीब एक वर्ष पहले परिवारिक विवाद के चलते सपना की शादी टूट गई थी। तब से मायके में रह रही थी। सोमवार की शाम उसने घर के अन्दर कमरे में पंखे के सहारे लटक कर अपनी जान दे दी। परिजनों ने देखा उनके होश उड़ गए। परिवार के लोगों ने घटना की सूचना सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतर कर पंचायतनामा की कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की मां का आरोप है की उसकी बेटी मृतक सपना की शादी तकरीबन 7 वर्ष पहले हुई थी। करीब एक वर्ष पूर्व पारिवारिक विवाद के चलते मृतक बेटी का विवाह विच्छेद हो गया था। बीते करीब छह महीने से पड़ोसी गांव पूरे तीर निवासी एक युवक मृतक बेटी को प्रताड़ित करता रहा वह फोन बात करने के लिए बाध्य करता था। बेटी ने शिकायत की तो बतौर मां विरोध जताया और युवक को सख्ती से मना किया। बावजूद इसके युवक बेटी को प्रताड़ित करता था। इसी बात से आहत होकर बेटी सपना ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

आत्महत्या का प्रतीत हो रहा मामला, हर पहलू से मामले की जांच जारी: इंस्पेक्टर
इस बाबत ऊंचाहार कोतवाली प्रभारी आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि मामला आत्म हत्या का प्रतीत होता है। सभी बिन्दुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर और भी बातें स्पष्ट होंगी। कानून व्यवस्था सम्बन्धी कोई समस्या नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी। अन्य अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent