संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

तेजस टूडे ब्यूरो
सोनू सिंह
आगरा। जनपद के थाना जैतपुर क्षेत्र के अंतर्गत गांव नयेपुरा में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं मायके के परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा है।

सेवानिवृत्त जवान ने खुद को गोली से उड़ाया, परिवार में मचा कोहराम

जानकारी के अनुसार शक्ति पत्नी अजय पुत्र सत्यपाल उम्र करीब 20 वर्ष निवासी नयेपुरा थाना जैतपुर में सोमवार की रात को घर में कहासुनी को लेकर संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फांसी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे मायके के परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।मृतका के पिता मुकेश चौहान निवासी मिडावली थाना कुरावली जनपद मैनपुरी ने अपनी पुत्री शक्ति उम्र करीब 20 वर्ष की शादी पिछले 1 वर्ष पूर्व थाना जैतपुर के गांव नयेपुरा निवासी अजय के साथ अपनी हैसियत के हिसाब से दान दहेज देकर धूमधाम से की थी।

तालाब में अधेड़ का मिला शव

आरोप है कि शादी के बाद पति एवं ससुरालीजन दिए हुए दहेज़ से संतुष्ट नहीं थे। उनके द्वारा द्वारा विवाहिता का दहेज के लिए उत्पीड़न करने लगे आए दिन मारपीट की जाती थी। सोमवार की रात को ससुरालियों ने दहेज के चलते पुत्री शक्ति की मार कर हत्या कर शव फांसी के फंदे पर लटका दिया। मायके के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और घटना से अवगत कराया। ससुरालियों के खिलाफ उत्पीड़न दहेज हत्या की तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। जिस पर पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने महिला की सास को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। बाकी ससुरालीजन फरार बताए गए हैं।

हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796



 

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA, जानिए इसके फायदे, खुराक और किमत

हिन्दी दैनिक समाचार पत्र तेजस टूडे में विज्ञापन प्रतिनिधि या ब्यूरो चीफ के रूप में काम करने के लिए सम्पकर्म करें | #TejasToday