अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से युवक सहित कई घायल

अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से युवक सहित कई घायल

हत्या मामले का वांछित गिरफ्तार

चंदन अग्रहरी
शाहगंज, जौनपुर। नगर के आजमगढ़ मार्ग पर शुक्रवार की रात अनियंत्रित चार पहिया वाहन की चपेट में आने से युवक सहित कई लोग घायल हो गये। जानकारी के अनुसार आजमगढ़ मार्ग स्थित कांशीराम आवास कालोनी के पास अम्बारी की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने नगर के भटियारीसराय मोहल्ला निवासी 30 वर्षीय आकाश पुत्र अलाउद्दीन को अपने चपेट में लेते हुए भागने लगा। लोगों ने उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन तब तक वाहन ने तीन चार लोगों को और जख्मी कर दिया। लोगों वाहन चालक को रोक लिया।

नदी में डूबे किशोर का दो दिन बाद मिला शव

सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसी बीच मौका पाकर वाहन चालक फरार हो गया। मौके पर जुटे लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। मामले की जानकारी होने पर प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर घायल को राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिये चिकित्सकों ने घायल युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Admission Open : Faridul Haque Memorial Degree College में B.A, B.Com, B.Sc, M.A, M.Sc प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की आनलाइन/आफ लाइन कक्षाएं 05 जुलाई से प्रारम्भ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent