HomeJaunpurमेडिकल कालेज एवं जिला अस्पताल के निरीक्षण में मिलीं तमाम खामियां

मेडिकल कालेज एवं जिला अस्पताल के निरीक्षण में मिलीं तमाम खामियां

मेडिकल कालेज एवं जिला अस्पताल के निरीक्षण में मिलीं तमाम खामियां

दो सदस्यीय टीम प्रमुख सचिव को सौंपेंगे रिपोर्ट
तेजस टूडे सं.
विरेन्द्र यादव/अजय विश्वकर्मा
सरायख्वाजा, जौनपुर। उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) एवं जिला चिकित्सालय का गुरुवार को शासन स्तर से नामित दो सदस्यीय टीम में शामिल वरिष्ठ प्राचार्यों ने औचक निरीक्षण किया। कन्नौज राजकीय मेडिकल कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. डा. सीपी पाल और कुशीनगर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डा. राकेश कुमार की संयुक्त टीम ने सबसे पहले जिला अस्पताल की हकीकत को परखा जहां अंदरखाने से कई खामियां सामने आयीं। जिला अस्पताल में कई खामियां मिलीं। ऐसे में उम्मीद है कि प्रमुख सचिव को रिपोर्ट सौंपने के बाद जिला चिकित्सालय की कुछ कर्मचारियों पर गाज गिर सकती है।
इसके बाद संयुक्त टीम ने मेडिकल कॉलेज के ओपीडी, आईपीडी, ऑक्सीजन प्लांट, पैथोलॉजी, ब्लड बैंक और साफ-सफाई आदि की गहन जांच किया। निरीक्षण के बाद टीम ने स्पष्ट किया कि वे मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल की संपूर्ण व्यवस्था की रिपोर्ट शासन को दो दर्जन बिंदुओं में सौंपेंगे। सूत्रों की मानें तो मेडिकल कॉलेज में भारी खामियां मिलीं और उस पर वह उपस्थित लोगों से सवाल-जवाब किये। नाराजगी जाहिर किया। टीम ने मौजूद मेडिकल कॉलेज की जिम्मेदारों से कहा कि यहां बहुत सुधार की जरूरत है। बहुत लापरवाही की जा रही है। व्यवस्था के नाम पर कोरम पूरा किया जा रहा है जो गलत है।
निरीक्षण के दौरान कॉलेज की प्राचार्य प्रो. डा. रुचिरा सेठी, उप प्राचार्य प्रो. डा. आशीष यादव, जिला चिकित्सालय के सीएमएस डा. के.के. राय, डा. सैफ खान समेत तमाम अधिकारी, कर्मचारी, चिकित्सक आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read