विधवा आश्रम की महिलाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़कर स्वालम्बन बनाया जायः योगी आदित्यनाथ

विधवा आश्रम की महिलाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़कर स्वालम्बन बनाया जायः योगी आदित्यनाथ

ब्रज की परम्परा के अनुसार वृहद मात्रा में किया जाय पौधरोपण
नगर निगम, पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाया जाय
आरके धनगर
मथुरा। प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ श्रीकृष्ण की नगरी में दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे उन्होंने पहले दिन बांके बिहारी जी के दर्शन कर दौरे का शुभारंभ किया वहीं उन्होंने मंगलवार दूसरे दिन के दौरे की शुरूआत श्रीकृष्ण जन्मभूमि भागवत भवन स्थित ठाकुरजी की पूजा अर्चना करके की।

इस दौरान उन्होंने महावन स्थित रसखान समाधि का अवलोकन किया तथा तीर्थ विकास परिषद की पंचम बोर्ड बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधीनस्थों को निर्देश दिए। इसके बाद हैलीकाप्टर से सीएम बरसाना में श्रीराधारानी की पूजा अर्चना कर संत विनोद बाबा से यमुना प्रदूषण एवं ब्रज के पुराने स्वरूप को लौटाने के उद्देश्य से आधा घंटा बातचीत की। इसके बाद आगरा रवाना हो गए।


दूसरे दिन के दौरे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रसखान समाधि एवं ताज बीबी की समाधि पर पुष्प अर्पित करने के पश्चात उ0प्र0 ब्रजतीर्थ विकास परिषद की पंचम बोर्ड बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्देश दिये कि विभिन्न आश्रमों में रहने वाली विधवाओं को सरकारी योजनाओं एवं अन्य कार्यक्रमों से जोड़कर उन्हें स्वाबलम्बी बनाया जाय। उन्होंने रसखान समाधि देखने के पश्चात ब्रजतीर्थ विकास परिषद द्वारा किये गये कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे स्थान पर सप्ताह में एक दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाय जिससे आमजनता रसखान की समाधि की ओर और आकर्षित हो। योगी जी ने उपस्थित सभी प्रमुख सचिवों को निर्देश दिये कि इस प्रकार योजनाओं को बनाया जाय जिससे ग्राम पंचायत, नगर पंचायत, नगर पालिका तथा नगर निगम स्वयं आत्मनिर्भर बनें। उन्होंने निर्देश दिये कि प्रत्येक निर्माण योजना में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाये, साथ ही जो समयबद्धता दी गई है, उसी समय में कार्य को पूरा किया जाय। उन्होंने कहा कि कार्य लेट होने के कारण लागत बढ़ जाती है और आम आदमी भी उस योजना का लाभ समय पर नहीं ले पाता है। उन्होंने निर्देश दिये कि ब्रज क्षेत्र को अपनी पौराणिक अवस्था एवं अपनी संस्कृति से जुड़े रहने के लिए ऐसे पौधों को लगाया जाय जो हमारी विरासत में हैं। स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते हुए कहा कि यमुना प्रदूषण को रोकने के लिए किये जा रहे सभी कार्यों को एक योजनाबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाय जिससे यमुना साफ सुथरी और निर्मल दिखाई दे।
सांसद, विधायकों सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने सीएम के समक्ष रखें सुझाव
मुख्यमंत्री योगी को सांसद श्रीमती हेमा मालिनी ने अलग-अलग क्षेत्र में फूडजोन बनाये जाने, श्रीकृष्ण की थीम पर पार्क बनाये जाने, बंसीवट के अधिक से अधिक पेड़ लगाये जाने का सुझाव दिया। विधायक सदर श्रीकान्त शर्मा ने इस प्रकार की योजना बनाने की बात कही जिससे हमारी बिरासत को संजोया जा सके। विधायक बल्देव पूरन प्रकाश ने अतिक्रमण हटाने, यमुना की सफाई, भगवान श्रीकृष्ण के चित्रों को ऊपर की तरफ बनाने, ओवरब्रिज तथा अण्डरपासों से विज्ञापन हटाने तथा तीर्थ विकास परिषद की योजनाओं में जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेने की बात कही। विधायक गोवर्धन मेघश्याम सिंह ने खारा पानी की समस्या को उठाया।

साथ ही वन विभाग की खाली पड़ी भूमि पर बृहद मात्रा में वृक्षारोपण करने की बात कही। विधायक मांट राजेश चौधरी ने पुल के दोनों ओर पार्किंग बनाने और मांट में एक अच्छा अस्पताल बनाने की मांग रखी। एमएलसी ओम प्रकाश सिंह ने ब्रज को और अधिक आकर्षित बनाने के लिए सुझाव दिये जिस पर मुख्यमंत्री ने ब्रज क्षेत्र में किए जाने वाले विकास कार्यों में जनप्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिये। साथ ही जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भी माह में एक बार जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करें। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि अपनी पूर्ण इच्छाशक्ति के साथ कार्य करें तभी कार्य में सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने पौराणिक धर्म स्थलों पर लाइटिंग करने के भी निर्देश दिये जिससे वह और अधिक आकर्षित लगे। बैठक में मुख्यमंत्री ने ब्रजतीर्थ विकास परिषद की किताब-सांस्कृतिक धरोवर एवं कुम्भ नामक पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, उ0प्र0 ब्रजतीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकान्त मिश्र, अपर मुख्य सचिव पर्यावरण, अपर मुख्य सचिव वित्त, प्रमुख सचिव पर्यटन, प्रमुख सचिव आवास, प्रमुख सचिव लोक निर्माण, प्रमुख सचिव नगर विकास, प्रमुख सचिव सिंचाई, आयुक्त आगरा मण्डल अमित गुप्ता, आईजी राजीव कृष्ण, डीआईजी नचिकेता झा, महापौर डा. मुकेश आर्यबन्धु, जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. गौरव ग्रोवर, उपाध्यक्ष/सीईओ नगेन्द्र प्रताप, नगर आयुक्त अनुनय झा, प्रबंधक निदेशक परिवहन आरपी सिंह, यमुना एक्सप्रेस वे के मुख्य कार्यपालक अधिकारी, जिलाध्यक्ष श्रीमती मधु शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
इसके पहले श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकेशवदेव मंदिर में पूजा के बाद गर्भगृह स्थित योगमाया और जन्मस्थान के दर्शन किए। इसके बाद भागवत भवन में श्रीराधा कृष्ण मंदिर में भगवान को भोग आदि अर्पण करते हुए आरती उतार कर आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने देश के विभिन्न प्रदेशों से आए दर्शनार्थियों से भेंट करके उनका हालचाल पूछा। इस दौरान मुख्यमंत्री का बाल प्रेम भी देखने को मिला। उन्होंने बच्चों को दुलारा और उनके सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दर्शन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोकुल स्थित रसखान समाधि स्थल पहुंचे। उन्होंने रसखान समाधि स्थल को नमन किया। मुख्यमंत्री योगी ने कृष्ण भक्त ताज बीबी की समाधि पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने रसखान समाधि स्थल पर ब्रज तीर्थ विकास परिषद के विकास कार्यों की सराहना की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह करीब साढ़े 11 बजे बरसाना पहुंचे। बरसाना पहुंचने पर उन्होंने हाथ जोड़कर लोगों का अभिनंदन स्वीकार किया। राधारानी मंदिर में मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा की। सेवायतों ने मुख्यमंत्री को भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीर भेंट की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण भी मौजूद रहे। राधारानी मंदिर में दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संत विनोद बाबा से मुलाकात करने उनके आश्रम पहुंचे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बरसाना में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। इसके बाद सीएम योगी हैलीकाप्टर से आगरा रवाना हो गये।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent