भाजपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से जितायें: उप मुख्यमंत्री

भाजपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से जितायें: उप मुख्यमंत्री

कुसमरा के डीएवी कॉलेज में विशाल जनसभा को किया सम्बोधित
संतोष तिवारी
मैनपुरी। जनपद के कुसमरा में उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक द्वारा विशाल जनसभा को संबोधित किया गया। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जनपद मैनपुरी की जनता ठान चुकी है कि इस बार भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताना है।

इस बार मैनपुरी की जनता बदलाव चाहती है। यहां पूर्व में यह सपा का गढ़ माना जाता रहा है लेकिन इस बार सपा के गढ़ को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य ध्वस्त करेंगे, क्योंकि जनता पहले ही मन बना चुकी है कि इस बार भाजपा प्रत्याशी को ही चुनना है। उन्होंने कहा कि आप सभी लोग निर्भीक होकर मतदान करें। अगर कोई भी मतदान में गड़बड़ी करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सरकार द्वारा सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पूर्व मंत्री अर्चना पांडे ने कहा कि पूर्व समाजवादी पार्टी की सरकार में समाजवादियों का नारा था कि खाली प्लाट हमारा है।

बड़े बड़े गुंडे माफिया आजकल तख्ती लटका कर घूमते नजर आ रहे हैं। आज माफियाओं की हालत खराब है। चुनाव मैनपुरी की तस्वीर और तकदीर बदलने वाला है। यह बदलाव का अवसर है। आपको निर्भय होकर मतदान करना चाहिए। मैनपुरी का इतिहास बदलना है। भारतीय जनता पार्टी के राज में एक भी बूथ कैपचरिंग नहीं होगी। इस बार आप लोग कमल के फूल पर बटन दबाकर भारी मतों से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जिताना है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent