उमरवैश्य महासभा के राष्ट्रीय महिला संघ की अध्यक्ष बनीं महिमा गुप्ता

उमरवैश्य महासभा के राष्ट्रीय महिला संघ की अध्यक्ष बनीं महिमा गुप्ता

योगेश मिश्र
प्रतापगढ़। राष्ट्रीय उमरवैश्य महासभा (रजि) ने महिला विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए सर्वसम्मति से सपा नेत्री महिमा गुप्ता को चुना है। बताते चलें कि रविवार को छत्तीसगढ़ जगदलपुर में उमर वैश्य महासभा की चर्तुथ बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें सर्वसम्मति से महिमा गुप्ता उमरवैश्य को राष्ट्रीय महिला संघ का अध्यक्ष बनाया गया। महिमा गुप्ता को उमर वैश्य महासभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर जिले के लोगों ने खुशी व्यक्त की है।

बता दें कि महिमा गुप्ता समाजवादी पार्टी के बैनर तले सक्रिय राजनीति में भागीदारी करती है। उनके इस मनोनयन से उमर वैश्य समाज, सपा संगठन एवं कार्यकर्ताओं में प्रसन्नता है। इस संबंध में महिमा गुप्ता का कहना है कि यह सब उनके द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्वहन एवं सेवा के कारण संभव हुआ है। इसके लिए वह समाज की शुक्रगुजार हैं। उन्होंने कहा कि वह सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्वहन के लिए सदैव तत्पर रहेंगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent