प्रेमी ने खून से भर दी दुल्हन की मांग
प्रेमी ने खून से भर दी दुल्हन की मांग
योगेश मिश्र
प्रतापगढ़। जिले में उदयपुर थाना क्षेत्र के चाहिन समसपुर गांव में राजस्थान के अरवल ज़िले से आई बारात, दो सगी बहनों की की शादी की रस्म हो रही थी कि एक प्रेमी ने जय माल मंडप में रात लगभग बारह बजे पहुँच स्टेज पर चढ़ कर बड़ी बहन ममता की माँग भर दिया जिससे दूल्हा से विवाद होने लगा जिस पर प्रेमी ने चाकू से अपने को लहूलुहान कर लिया।
देर रात लड़की के पिता सोहन लाल सरोज ने थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि मेरी लड़की की शादी शुक्रवार को थी उसी में व्यस्त था, जयमाल पर मेरी लड़की ममता बैठी थी, इतने में गांव के अजय सरोज पुत्र स्व. छेदी लाल सरोज स्टेज पर पहुँचकर ब्लेड से घाव कर खून से लड़की के तिलक लगाने लगा, मना करने पर लड़की को मारने पीटने लगे, बारात में अफरा तफ़री मच गई, सभी बराती भाग गये, गांव के लोगों ने बचाव किया इतने में एक सौ बारह नम्बर पुलिस पहुँच गये मामला शांत हुआ, तो डर बस बिना रस्म के लड़की की विदाई कर दिया।वहीं रविवार को प्रेमी की माँ सुनीता देवी पत्नी स्व. छेदी लाल सरोज निवासी चाहिन समसपुर उदयपुर ने थाने पर तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि मेरे लड़के अजय व ममता आपस में एक दूसरे को चाहते थे दोनों बालिग हैं और आपस में शादी करना चाहते थे यह जानकारी ममता के पिता सोहन लाल सरोज को हुई तो जान से मारने की धमकी दिया जिससे लड़के को अपनी बहन जायस अमेठी भेज दिया।
शादी के एक दिन पहले गुरुवार को लड़की ममता ने लड़के को फोन पर कहा की चले आओ नहीं तो पत्र लिखकर फाँसी लगाकर मर जाऊँगी और कहा कि तुम्हें सांगीपुर में अशोक व सुभाष यादव मिलेंगे उनके साथ गाँव आ जाओ। शुक्रवार को आते समय प्रेमी को साँगीपुर में दोनों युवक मिले गांव आते समय लगभग साम छः बजे गाँव के पास सूनसान जगह अमराही बाग के पास अशोक के जीजा नेतराम, लड़की के भाई श्यामू पिता, दादा के लड़के रामू व घनश्याम मिलकर जान से मारने की नियत से मारने लगे तथा पेट व गले पर वार कर दिया लड़का जान बचा कर जंगल की तरफ़ भाग कर पुलिस को फोन किया। पुलिस के पहुँचने पर जान बची, जिससे गम्भीर हालत में ज़िला पर भर्ती है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।