अयोध्या में चित्रगुप्त भगवान का हुआ गुणगान
अयोध्या में चित्रगुप्त भगवान का हुआ गुणगान
स्तुति व आरती कार्यक्रम में शामिल हुये सैकड़ों लोग
राजेश श्रीवास्तव
अयोध्या। अयोध्या कायस्थ विकास संस्थान जिले में भगवान चित्रगुप्त की स्तुति एवं आरती के जरिए लोगों को जागृत करने का अभियान चलाया है। इसी कड़ी में रिकाबगंज स्थित मां ललिता देवी मंदिर में भगवान चित्रगुप्त की स्तुति एवं आरती का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य यजमान की भूमिका भारतीय जनता पार्टी के नगर उपाध्यक्ष जय प्रकाश श्रीवास्तव ने सप्तनिक निभाई।
कार्यक्रम भगवान चित्रगुप्त के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से शुरू हुआ। भगवान की स्तुति के उपरांत सामूहिक आरती की गई। इस मौके पर अरुण श्रीवास्तव, प्रतीक श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, कौशिक प्रमाणिक, आलोक श्रीवास्तव, पार्षद सोमू यादव, पीयूष रंजन श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, दीपक जौहरी, राजेश श्रीवास्तव, शुभम श्रीवास्तव, सिद्धार्थ, राकेश तिवारी, अंशिका श्रीवास्तव, विजयलक्ष्मी, रोशनी, अंजू श्रीवास्तव, आयुष श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव, नीता शर्मा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।