लैंड लार्ड ने युवक के गुप्तांग व जांघ में मारी गोली, वीडियो वायरल
सुनील कुमार
नवादा, (बिहार)। नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के हीरावन बिगहा में गोलीबारी की लाईव घटना हुई है। इस गोलीबारी में एक युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया, युवक के गुप्तांग और जांघ में गोली लग गई है। वहीं इस घटना के बाद स्थानीय लोगो ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार कर उसे पावापुरी विम्स रेफर कर दिया।गोलीबारी में घायल युवक हिसुआ थाना क्षेत्र के सरतकिया ग्राम निवासी रामचंद्र प्रसाद का पुत्र सुबोध कुमार बताया जाता है। गोलीबारी में घायल युवक एयरटेल में टेक्नीशियन का काम किया करते है। गोलीबारी में घायल युवक सुबोध कुमार ने लैंड लॉर्ड संजय प्रसाद पर गोलीबारी करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा कि पीड़ित एयरटेल टेक्नीशियन सुबोध हीराबन बीघा में लगे एयरटेल टावर में आए फाल्ट को ठीक करने पहुंचे थे। इसी बीच लैंड लॉर्ड (जिनके जमीन पर टावर लगा) है, वो टेक्नीशियन पर गोली चला दिया। इस दौरान गोली युवक के गुप्तांग से सट कर उसके जांघ में गोली लग गई. गोलीबारी में घायल टेक्नीशियन खतरे से बाहर बताए जाते है। उनका इलाज पावापुरी बीम्स में तैनात चिकित्सक द्वारा जारी है। वहीं गोलीबारी की वीडियो भी सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है, जिसमें धमकी देते हुए सीधा गोली चला दिया गया। गोलीबारी के आरोपी लैंड लार्ड संजय कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।