कृषि विज्ञान केन्द्र ने किया मटर प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन
जयेश बादल
ललितपुर। कृषि विज्ञान केन्द्र ने बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, बांदा के अन्तर्गत भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही दलहन समूहबद्ध अग्रिम प्रदर्शन के अन्तर्गत प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन शनिवार को ग्राम खिरिया मिश्र में किया। जिसका उद्देश्य दलहनी फसल की मटर की प्रजाति आईपीएफडी 12-2 के प्रदर्शन के माध्यम से किसानों के अन्दर विश्वास पैदा ग्राम खिरियामिश्र में 25 किसानों को प्रक्षेत्र पर ले जाकर फसल के प्रदर्शन को दिखाया।
प्रक्षेत्र दिवस के अवसर पर केन्द्र के वैज्ञानिक डाॅ. एनके पाण्डेय ने बताया कि यह प्रजाति पिछले 2 साल से कृषि विज्ञान केन्द्र एवं जिलें के विभिन्न कृषक प्रक्षेत्र पर प्रदर्शन किया जा रहा है। यह प्रजाति जो कि 95 से 100 दिन में पक कर तैयार हो जाती है, जिसकी ऊंचाई 90 से 100 सेंटीमीटर होती है। जिसका उत्पादन 20 से 22 कुंतल प्रति हेक्टेयर होता है। जिले के किसानों द्वारा इस प्रजाति की बुआई लगभग 100 हेक्टेयर की गई है। किसानों ने फसल का प्रदर्शन देखकर इस प्रजाति की बुआई हेतु आश्वासन दिया। प्रक्षेत्र भ्रमण उपरान्त वैज्ञानिक परिचर्चा करा कर उपयोगी जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि अन्य प्रजातियों तुलनात्मक मटर की यह प्रजाति प्रदर्शन काफी अच्छी स्थिति में है और कीड़े एवं बीमारियों से भी यह प्रजाति सुरक्षित है। इस अवसर पर केन्द्र के वैज्ञानिक डाॅ. दिनेश तिवारी एवं डाॅ. एनके यादव ने भी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।