राना बेनी माधव बख्श सिंह स्मारक समिति की बैठक सम्पन्न

राना बेनी माधव बख्श सिंह स्मारक समिति की बैठक सम्पन्न

तेजस टूडे ब्यूरो
संदीप पाण्डेय
रायबरेली। राना बेनी माधव बख्श सिंह स्मारक समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 24 अगस्त को अमर सेनानी राना बेनी माधव बख्श सिंह की जयंती के दिन ही राना बेनी माधव बख्श सिंह सभागार के लोकार्पण कार्यक्रम पर चर्चा की गई जिस पर समिति के सभी सदस्यों ने सहमत जताई।
बैठक को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि समिति के सदस्यों ने हाल ही में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर राणा बेनी माधव भगत सिंह सभागार के निर्माण पूर्ण होने के बारे में अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने लोकार्पण कार्यक्रम में सहमति दी है। इसके साथ बैठक में जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले साप्ताहिक कार्यक्रम की चर्चा हुई। इसके लिए कार्यक्रम के आयोजन के लिए समिति का गठन किया गया। साथ ही सम्मानित होने वाले व्यक्तित्वों के चयन के लिए भी समिति का गठन किया गया। इन समितियां पर समन्वय के लिए एक वरिष्ठ सदस्यों की समन्वय समिति का गठन किया गया है। लगातार कई त्यौहार होने के कारण इस वर्ष शंकरपुर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 2 अगस्त को आयोजित किया जाएगा।
साथ ही शिवम सिंह ने सुझाव दिया कि समिति के प्रत्येक सदस्य एक यूनिट रक्तदान की जिम्मेदारी ले तो रक्तदान करने वाले की संख्या में बढ़ोतरी हो जाएगी। अभिषेक सोनी ने कहा कि सोशल मीडिया के प्रभावी लोगों को भी अपने साथ जोड़ा जाय, ताकि समिति का और अधिक विस्तार हो। अतुल गुप्ता, संदीप जैन, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने समिति के विस्तार के लिए प्रयास करने का सुझाव दिया। रणविजय सिंह चौहान ने परामर्श दिया कि बेसिक विद्यालयों के बच्चों को प्रतियोगिता में शामिल कराया जाय।
उल्लेखनीय है कि इस वर्ष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन शंकरपुर में 2 अगस्त को होगा। पौधारोपण 18 अगस्त को, वाद विवाद प्रतियोगिता 19 अगस्त को, चित्रकला प्रतियोगिता 21 अगस्त को, प्रदर्शनी 22 अगस्त को, फल वितरण एवं दीपदान 23 अगस्त को संपन्न होगा। बैठक के बाद सभी सदस्यों ने निर्मल दिन सभागार के कार्य को भी देखा।
इस अवसर पर आरआर सिंह, विजय चौधरी, रमेश सिंह, रामबरन सिंह, एडवोकेट शिवकुमार नेता, राहुल सिंह, अशोक सिंह, दीपक सिंह, बलबीर सिंह, त्रिभुवन सिंह, एसबी सिंह, राजेश सिंह, महेश प्रताप सिंह, सत्येंद्र सिंह परिहार, पूर्व प्रमुख कौशैलेंद्र सिंह, गोपाल खन्ना, अमरीश सिंह, गोविंद खन्ना, संजय सिंह, राम बहादुर सिंह, अजय सिंह, अमरेंद्र सिंह, दिनेश मिश्रा, मुकेश अग्रवाल, सर्वेश सिंह, विनोद सिंह, दिलीप सिंह, सुधीर सिंह आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA