खुर्शीद मंसूरी ने नजीबाबाद विधानसभा को चार जोन में बांटा, लखनऊ रैली के लिये भरी हुंकार

  • खुर्शीद मंसूरी ने नजीबाबाद विधानसभा को चार जोन में बांटा, लखनऊ रैली के लिये भरी हुंकार

तेजस टूडे ब्यूरो
नजीबाबाद, बिजनौर। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के भावी प्रत्याशी एवं नगर पंचायत साहनपुर के चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को नजीबाबाद स्थित उनके कैंप कार्यालय पर क्षेत्र के जिम्मेदार लोगों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में मिशन 2027 को लेकर रणनीति तैयार करते हुए चुनाव प्रचार को गांव-गांव और बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
बैठक में नजीबाबाद विधानसभा को चार प्रमुख जोन में विभाजित किया गया जिसमें भागूवाला, नांगल, जोगीरमपुरा और हुसैनपुर क्षेत्र शामिल हैं। प्रत्येक जोन में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपते हुए नियमित बैठकें आयोजित करने, जनसंपर्क अभियान तेज करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति बनाई गई। 26 नवंबर की लखनऊ रैली में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी ने कार्यकर्ताओं से 26 नवंबर को लखनऊ में प्रस्तावित रैली में नजीबाबाद विधानसभा से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ जुट जाएं और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कस लें। ओवैसी-आज़ाद गठबंधन पर खुशी, सामाजिक परिवर्तन की उम्मीद बैठक में असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद के बीच गठबंधन की घोषणा पर खुशी जाहिर करते हुए एक-दूसरे को मुबारकबाद दी गई। वक्ताओं ने इसे सामाजिक परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
अब्दुल्ला गुलज़ार ने बड़ा राजनीतिक दावा करते हुए कहा कि नजीबाबाद विधानसभा में खुर्शीद मंसूरी 50 हजार से अधिक वोटों से जीत हासिल करेंगे। मुस्लिम, दलित और पिछड़ा वर्ग एकजुट होकर बदलाव के लिए आगे आ रहा है। ‘हमारा सीधा मुकाबला भाजपा से, सपा की जमानत जब्त होगी’ चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी ने अपने संबोधन में कहा कि हमारा चुनावी मुकाबला भाजपा से है और नजीबाबाद की जनता इस बार बदलाव का मन बना चुकी है। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी की नजीबाबाद में जमानत जब्त होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी तालमेल और एकजुटता के साथ चुनावी मैदान में उतरने की अपील की। बैठक की अध्यक्षता हाजी गफ्फार कुरैशी एवं संचालन मुफ्ती उवैस ने किया।
इस अवसर पर मुस्तफा प्रधान, सरदार जगमीत चहल, पूर्व प्रधान अब्दुल हई, अब्दुल्ला प्रधान सबलपुर बीतरा, एडवोकेट इमरान, एडवोकेट जोली, एडवोकेट नवाब, एडवोकेट लतीफ, जैनुल, दानिश, अशरफ, सलीम अंसारी, अल्ताफ, कफील अंसारी, कादिर, अनस, अशरफ, शाहिद, अकबर, कासिम, नौशाद सरवरी, नदीम राईन, रवीश, समीर शेख सहित तमाम लोग मौजूद रहे। बैठक के जरिए खुर्शीद मंसूरी ने साफ संकेत दे दिया कि नजीबाबाद विधानसभा में मिशन 2027 की चुनावी गतिविधियां अब और तेज होने जा रही हैं।