भाजपा सरकार में चहुंओर फैला है जंगलराजः राजेन्द्र बहादुर | #TEJASTODAY
सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
भाजपा सरकार में चहुंओर फैला है जंगलराजः राजेन्द्र बहादुर | #TEJASTODAY
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार में जंगलराज अपने चरम पर चल रहा है। अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। अपराधियों पर पुलिस का नियंत्रण नहीं रह गया है। महंगाई आसमान छू रही है और प्रदेश के युवा बेरोजगारी से त्रस्त हो गए हैं लेकिन सरकार अपनी उपलब्धियों का झूठा ढिंढोरा पीट रही है। उक्त बातें समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र बहादुर यादव ने क्षेत्र के सतहरिया स्थित अपने प्रतिष्ठान पर स्थानीय पत्रकारों से वार्ता करते हुये कही। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश का गरीब परेशान है। गरीबों के मुंह से दाल तो दूर, आलू-प्याज जैसी सब्जी भी उन्हें नहीं मिल पा रही है। सब्जी के दाम भी आसमान छू रहे हैं। दलहन से लेकर तिलहन तक सबके दाम में भारी उछाल है। पूरे प्रदेश में अपराधियो का बोलबाला है।
अपराधी अपराध करके खुलेआम घूम रहे हैं। सरकार का अपराधियों पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। युवकों को रोजगार नहीं मिल रहा है। सरकारी नौकरी तो नहीं मिल रही है। श्री यादव ने कहा कि सरकार के क्रिया-कलापों को सभी लोग जान चुके हैं। लॉक डाउन के बाद से समूचे प्रदेश की जनता परेशान है। अस्पताल में आवश्यक दवाएं नहीं मिल पा रही है। कोरोना के नाम पर सैकड़ों लोग दवाओं के अभाव में काल के गाल में चले गए। नहरों में पानी नहीं आ रहा है जिससे किसानों के गेंहू की बुआई बाधित हो रही है। पत्रकार वार्ता में समाजवादी पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव, रामसिंह, रामबली यादव, संजय सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
अब आप भी बन सकते है पत्रकार tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को कर सकते है पोस्ट
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.pakkikhabar.news
ब्रेकिंग खबरों से अपडेट के लिए इस फोटो पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें