झोला छाप डाक्टर ने एक बार फिर गर्भवती महिला की ली जान
आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण के क्षेत्र माता बाली गली सुहाग नगर में झोला छाप डॉक्टर द्वारा महिला को गलत इंजेक्शन लगाने से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने छोला छाप के खिलाफ तहरीर दी है।
वहीं स्वास्थ्य विभाग झोला छाप डॉक्टरों पर कार्यवाई की बात तो करता है लेकिन ठोस करवाई होती हुई नजर नहीं आती, जब कोई बड़ी घटना हो जाती है तब स्वास्थ्य विभाग खानापूर्ति कार्यवाही कर देता है लेकिन बाद में सब वैसा ही चलता रहता है। गली गली गांव गांव में झोला छाप डॉक्टरों की भरमार है। थाना दक्षिण के क्षेत्र माता बाली गली सुहाग नगर में झोला छाप डॉक्टर ने गर्भवती महिला को बिना सूझ—बूझ इंजेक्शन और दवा, कर दे दी जिसके बाद महिला ने अपनी जान गवा दी जब मामला मीडिया के सामने आया तो डॉक्टर अपने घर से भी फरार हो गया। महिला खासी जुखाम की दवा लेने पहुंची तो झोला छाप डा. कैलाश यादव की क्लीनिक पर ले गये। परिवार वालों का कहना है कि डॉक्टर ने 24 वर्षीय प्रीति राठौर को एक इंजेक्शन लगाया। उसके बाद महिला की हालत बिगड़ गई। हालात बिगड़ते देख परिजन जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित करदिया। डॉक्टर क्लीनिक बंद कर फरार हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













