अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की प्रांतीय सचिव बनीं जया श्रीवास्तव | #TejasToday
सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की प्रांतीय सचिव बनीं जया श्रीवास्तव | #TejasToday
जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की प्रदेश अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) डा. अंजना श्रीवास्तव ने महासभा को मजबूत करने तथा विस्तार करने के उद्देश्य से सुश्री जया श्रीवास्तव को प्रांतीय सचिव (महिला प्रकोष्ठ) पूर्वांचल के पद पर नियुक्त किया।
इस संबंध में उन्होंने बताया कि कायस्थ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा उनमें आत्मविश्वास भरने व कायस्थ महिला शाखा को मजबूत करने के उद्देश्य से पूरे प्रदेश के प्रतिभावान महिलाओं को एकजुट करने का प्रयास किया जा रहा है जिससे कायस्थ महिलाओं को भी राजनीतिक व सामाजिक स्तर पर अपनी पहचान बनाने में मदद मिल सके अपनी नियुक्ति के पश्चात सुश्री जया श्रीवास्तव ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें जो कार्य दिया है,
उस पर वह मजबूती के साथ कार्य करेंगी तथा पीड़ित कायस्थ महिलाओं के लिए संघर्ष करती रहेंगी। साथ ही उन्हें सामाजिक व आर्थिक रूप से मजबूत करने का कार्य करेंगी। जया श्रीवास्तव के मनोनयन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री सुबोध कांत सहाय, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, प्रांतीय अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, प्रांतीय सचिव श्रीकांत श्रीवास्तव आदि ने हर्ष व्यक्त किया।
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट