जवाहर लाल नेहरू की मनायी गयी पुण्यतिथि

जवाहर लाल नेहरू की मनायी गयी पुण्यतिथि

दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान मे लाट न.1 स्थित नेहरू पार्क मे आधुनिक भारत के निर्माता व देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं जवाहर लाल नेहरु के पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनो ने पं नेहरू के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की। इस दौरान वहां उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि पं जवाहर लाल नेहरू एक कुशल राजनितिज्ञ, प्रखर प्रवक्ता, स्वतंत्रता आन्दोलन के सेनानी तथा नए भारत के शिल्पी थे।

कहा कि देश की आजादी के बाद देश को सवारने के लिए पंचवर्षीय योजनाए चलाकर नेहरू जी ने देश मे कल कारखाने, बांध- नहर का निर्माण किया। आज का मजबूत भारत नेहरू जी के द्वारा डाली गयी बुनियाद पर खड़ा है। कहा कि देश के सीमा की मजबूती व देश के सुरक्षा के लिए मजबूत सेना का भी बुनियाद नेहरू जी ने ही डाली।

बच्चो से उन्हे खासा प्यार था, इस कारण बच्चे उन्हे चाचा नेहरू कह कर पुकारा करते थे। आज उनको आदर्श व प्रेरणास्रोत बनाकर ही उनके सपनो का भारत बनाया जा सकता है। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से कार्यक्रम में मुख्यरूप से शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता, बृजेश गुप्ता, शाहिद तौसिफ, दयाराम पटेल, विजय कुमार गुप्ता, नेहाल अख़्तर, दशरथ चौहान, ट्रिजा एलियट, सैय्यद आले अब्बास, अनवर सादात, प्रमोद मौर्य, कन्हैया गुप्ता अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता संचालन बृजेश गुप्ता ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent