Jaunpur News:’फिजियोथेरेपी सिर्फ उपचार नहीं, बल्कि जीवन की एक नई राह है’: डा. राबिन

Jaunpur News:’फिजियोथेरेपी सिर्फ उपचार नहीं, बल्कि जीवन की एक नई राह है’: डा. राबिन

तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। विश्व फ़िज़ियोथेरेपी दिवस पर जौनपुर फिज़ियोथेरेपी एसोसिएशन द्वारा कार्यशाला का आयोजन हुआ जिसके मुख्य अतिथि डॉ रोबिन सिंह हड्डी रोग विशेषज्ञ रहे। कार्यशाला के मुख्य स्पीकर डॉ उमेश मिश्रा, एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ सौमित सिंह, उपाध्यक्ष डॉ योगेश सिंह रहे। कार्यशाला के आयोजनकर्ता डॉ प्रदीप मौर्या, डॉ बीके तिवारी, सीनियर डॉ महेंद्र पाल, डॉ अमित तिवारी, डॉ राज़ेश, डॉ अश्वनी चौबे आदि उपस्थित रहे। इस मौके पर डॉ रोबिन सिंह ने कहा कि इस दिवस पर हम उन सभी फिजियोथेरेपिस्टों की मेहनत और समर्पण को सलाम करते हैं जो हर दिन दर्द और कठिनाइयों से जूझ रहे लोगों की ज़िंदगी में सुधार लाते हैं। आपकी मेहनत से केवल शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक रूप से भी लोग सशक्त होते हैं। आपकी इस नेक पहल के लिए दिल से धन्यवाद। इस अवसर पर तमाम लोगों की उपस्थिति रही।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA