Jaunpur News:जेसीआई सिटी ने सीपीआर प्रशिक्षण सत्र एवं रक्तदान शिविर का किया आयोजन

Jaunpur News:जेसीआई सिटी ने सीपीआर प्रशिक्षण सत्र एवं रक्तदान शिविर का किया आयोजन

तेजस टूडे ब्यूरो
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर में मंगलवार को छात्र—छात्राओं को सीपीआर देने की तकनीक का प्रशिक्षण दिया गया। नगर की प्रमुख सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज सिटी ने सबरहद स्थित फरीदुल हक़ मेमोरियल पीजी कॉलेज में इस सत्र का आयोजन किया। जेसी सप्ताह के दूसरे दिन आयोजित सत्र में डा. सुनील दुबे ने बताया कि सही समय पर सीपीआर देकर मरीज को मौत के मुंह से निकाला जा सकता है। इसके अलावा संस्था ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया जिसमें 10 यूनिट रक्तदान हुआ।
सीपीआर प्रशिक्षण सत्र में डा. सुनील दुबे और आरके कॉलेज ऑफ नर्सिंग के उप प्रधानाचार्य डॉ सत्य प्रकाश अस्थाना ने कॉलेज के सैकड़ों छात्रों को डमी के जरिए सीपीआर देने की तकनीक बताई। छात्रों को बताया कि कोई दुर्घटना या मेडिकल इमरजेंसी होने पर सबसे पहले हेल्थ सपोर्ट या एंबुलेंस को कॉल करें। उसके बाद मरीज को देखें। हर्टबीट और सांस रुकी हो तो सीपीआर देते रहें। सीपीआर देने की प्रक्रिया हेल्थ सपोर्ट आने तक जारी रखें। डॉ सुनील दुबे ने कहा कि सीपीआर की जानकारी नहीं होने की वजह से हर साल हजारों लोगों की असमय मौत हो जाती है। सभी स्कूलों कॉलेजों में इसका प्रशिक्षण दिया जाय, ताकि आकस्मिक परिस्थिति में सामान्य लोग भी जरूरतमंद को सीपीआर देकर उसकी जान बचा सकें।
इसी क्रम में संस्थाध्यक्ष राम अवतार अग्रहरि ने आगे भी ऐसे प्रशिक्षण सत्र आयोजित करने की बात कही। कार्यक्रम संयोजक डॉ बालाजी राव ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ तबरेज आलम, डॉ अनामिका पांडेय, निर्भय जायसवाल, जेसी सप्ताह चेयरमैन संदीप यादव, सह चेयरमैन आशीष सोनी, दीपक सिंह, रोहित गुप्ता, सुशील मोदनवाल आदि मौजूद रहे।
वहीं संस्था ने आरके हॉस्पिटल ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में 10 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इस मौके पर डॉ जेपी दुबे ने कहा कि रक्तदान करने से दूसरों की जान बचाने के साथ रक्तदाता का स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। कार्यक्रम संयोजक आशीष प्रीतम ने सभी का आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर तमाम जेसी सदस्य मौजूद थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA