Jaunpur News : यादव समाज ने मृत्यु भोज का बहिष्कार कर समाज को दिया संदेश

Jaunpur News : यादव समाज ने मृत्यु भोज का बहिष्कार कर समाज को दिया संदेश

डा. संजय यादव
बदलापुर, जौनपुर। स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र में बुधवार को सूर्यनाथ यादव पूर्व विकास अधिकारी भारतीय जीवन बीमा निगम की तेरहवी जैसी कुरीतियों का बहिष्कार कर समाज में नया संदेश देते हुये श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया। यह आयोजन पुत्रद्वय संजय यादव विधानसभा अध्यक्ष बदलापुर व अनिल यादव प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ने किया। मालूम हो कि श्री यादव का जन्म 8 जुलाई 1954 में लेधुआ नामक गांव (रीठी, सिकरारा) जौनपुर में हुआ था। 6 माह की उम्र में ही इनकी माता की मृत्यु हो गयी। इनका पालन पोषण बुआ द्वारा किया गया। ये जब कक्षा 10 में पढ़ रहे थे तभी इनके ऊपर से पिता जी का साया उठ गया।

ये अपने लक्ष्य से विचलित नहीं हुये। श्री यादव 12 कक्षा तक पहलवानी के शौकीन रहे और प्रतापगंज डिग्री कालेज से स्नातक की पढ़ाई व राज कालेज से परस्नातक व बीएड की पढ़ाई की। इनका विवाह चन्दा देवी के साथ हुआ। इन्होंने अध्यापक की नौकरी छोड़कर समाजसेवा करने के लिए भारतीय जीवन बीमा निगम में कार्य करना प्रारम्भ किया। यह दिली इच्छा के चलते बदलापुर रहने को मजबूर रहे। 1983 से 2014 तक तक सेवा वर्ष में मशहूर रहे। बदलापुर में इन्होंने सूर्य चन्दा निवास स्वतः निर्मित कराकर रह रहे थे। अल्प बीमारी से इन्होंने 31 अक्टूबर को अन्तिम सांस ले लिया।

इसी को लेकर मृत्यु भोज कार्यक्रम हुआ जिसको परिवर्तित करके दूसरा रूप दे दिया। इस मौके पर अतुल प्रकाश यादव, पूर्व राज्यमंत्री संगीता, लालजी यादव, शूद्र लाल प्रताप यादव पूर्व प्रमुख मड़ियाहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सहित तमाम लोगों ने अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन राम आश्चर्य यादव ने किया। इस मौके पर आये आगन्तुकों का स्वागत संजय यादव ने किया। अन्त में अनिल यादव प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent