JAUNPUR NEWS : चौकियां धाम के देव दीपावली में दिखा अद्भुत, अलौकिक व अकल्पनीय नज़ारा

JAUNPUR NEWS : चौकियां धाम के देव दीपावली में दिखा अद्भुत, अलौकिक व अकल्पनीय नज़ारा

51 हज़ार दीपों की रोशनी से जगमगा उठा पवित्र कुण्ड एवं मां शीतला मन्दिर
चौकियां धाम, जौनपुर। पूर्वांचल की आस्था का केन्द्र मां शीतला चौकियां धाम में देव दीपावली महोत्सव धूमधाम से हुआ जिसके मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मनीष वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक अजय साहनी रहे। मन्दिर परिसर क्षेत्र को विभिन्न प्रकार के आकर्षण फूलों एवं झालर लाइट से सजाया गया। बता दें कि देव दीपावली महोत्सव दीपावली के 15 दिन बाद मनाया जाता है।

पुराणों में वर्णित कथा के अनुसार देवता भी इस दिन देव दीपावली मनाने पृथ्वी पर आते है। चौकियां धाम में आयोजित महोत्सव में अद्भुत, अलौकिक एवं अकल्पनीय नज़ारा देखने को मिला। शाम होते ही 51 हज़ार दीपों की रोशनी से जगमग हुआ मन्दिर परिसर व पवित्र कुण्ड।

मां श्री शीतला कार्यसमिति के बैनर तले आयोजित महोत्सव में आये संत समाज व अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष विनय त्रिपाठी ने किया। इस दौरान राम विवाह की अनुपम झांकी निकाली गई जिसे देखने के लिये लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक समेत संत समाज के अनेक गणमान्य लोग श्रीराम विवाह झांकी में उपस्थित रहे। साय 7 बजे सांसद मनोज तिवारी मृदुल गायक/अभिनेता का आगमन हुआ जहां उन्होंने कहा कि बीते दो दशक के बाद मां के चरणों में हाजिरी लगी है। माता रानी जी की कृपा हमारे ऊपर बनी है।

इस दौरान उन्होंने सर्वप्रथम माता रानी के चरणों में देवी गीत— अइह बारम्बार शीतला धाम, चौकियां सच्चा बा दरबार, शीतला धाम चौकियां, निमिया की दाढ़ी मईया झुलेली झुलनवा, सजाओ घर से गुलशन सा अवध में राम आए है, सुतल बाटे माई जगावे ना कोई, मन्दिर अब बनने लगा है भगवा अब चढ़ने लगा है जैसे गीतों के माध्यम से उन्होंने उपस्थित लोगों को भाव—विभोर कर दिया। वहीं प्रयागराज से आई सवरिया झांकी ग्रुप के कलाकारों द्वारा हांडी नृत्य प्रस्तुत किया गया जो काफी सराहनीय रहा। कुण्ड की सीढ़ियों पर महिलाओं व बच्चों की बैठने की व्यस्था की गई थी। कार्यसमिति के अध्यक्ष विनय त्रिपाठी सहित अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों व कलाकारों को अंगवस्त्रम एवं माता रानी की प्रतिमा भेंट किया।

इसी क्रम में आतिशबाजी का नज़ारा देखने को मिला जो आकर्षण का केन्द्र बना रहा। मन्दिर परिसर क्षेत्र के बगल स्थित कालभैरव मंदिर, मां काली मन्दिर समेत अनेक मंदिरों में लोगों ने दर्शन किया। इस अवसर पर संजय श्रीमाली कोषाध्यक्ष, जयबिन्द माली महासचिव, अनिल सोनकर उपाध्यक्ष, राजेश साहू ‘राजू’ (बैटमिण्टन खिलाड़ी, पत्रकार, समाजसेवी), अमित गुप्ता, अजय पंडा मन्दिर प्रबंधक, आनंद त्रिपाठी, अमरदेव माली, आकाश गिरी, विनय गिरि, सचिन गिरी, सुजीत त्रिपाठी, धीरज त्रिपाठी, गौतम गिरी, मोनी पंडा, बृजेश माली, विनय माली, पवन दुबे, रंजन दुबे, सतीश माली, बसंत माली, आदर्श त्रिपाठी, पप्पू त्रिपाठी, लड्डू त्रिपाठी, सौरभ पंडा, विजय पंडा, प्रवीण पंडा, चंद्रदेव पंडा, निराले गिरी समेत तमाम लोग मौजूद रहे। अन्त में समिति के अध्यक्ष विनय त्रिपाठी ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

देव दीपावली देखने पहुंचे लोगों को मिली मायूसी
केवल संस्था से जारी परिचय पत्र धारक को मिली अनुमति
समाचार कवर करने से रोकने पर भड़के मीडियाकर्मी
देव दीपावली पर्व पर शीतला चौकियां धाम में कुंड पर की गई सजावट देखने आने वालों को मायूसी हाथ लगी। संस्था द्वारा मंच से संचालन करते बार—बार मंच से दूर रहें। इसी बात को लेकर सभी मीडियाकर्मी काफ़ी नाराज़ हो गये। बाद में वहा उपस्थित गणमान्य लोगो द्वारा उन्हें रोका गया। कुण्ड की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी बाहर से आने वाले दर्शक को रोकते हुए नज़र आए। देव दीपावली का अद्भुत दृश्य देखने आने वाले लोग इस बात से निराश होकर लौट गये। हजारों लोग कुण्ड के बाहर खड़े होकर देखते हुए नज़र आये। कुंड के आस—पास पुलिस किसी को फटकने नहीं दे रही थी। हर तरफ से गेट लॉक कर सिर्फ उधर जाओ, यहां से हट जाओ, आदि की आवाज ही गूंजती रही। कुंड को 51 हजार दीपों आकर्षण लाइट रंगोली बनाकार सजाया गया था। लोग उत्साहित थे लेकिन लोगों को काफी मायूसी भी मिली।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

ADD From Durga City Hospital And Trauma Center With Neuro ICU And Critical Care Naiganj, Prayagraj Main Road, Jaunpur Hearty congratulations and best wishes on the auspicious occasion of Dhanteras and Deepawali.

Tearful tribute on the death of former Chief Minister of Uttar Pradesh and Patron of Samajwadi, respected Mulayam Singh Yadav: Vivek Yadav (SP leader), Jaunpur

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent