Thursday, April 16, 2026
HomeसुइथाकलाJaunpur News : दीवार में दबने से महिला की हुई मौत

Jaunpur News : दीवार में दबने से महिला की हुई मौत

-

Jaunpur News : दीवार में दबने से महिला की हुई मौत

सुइथाकला। सरपतहां थाना क्षेत्र के गैरवाह रकबा गांव में मिट्टी की दीवाल गिरने से महिला की मौत हो गई। घटना बुधवार रात की है जब तेज बारिश के कारण मिट्टी की बनी कच्ची दीवाल मीना (45 वर्ष) पत्नी मूरत के ऊपर गिर गयी। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत से मिट्टी हटाकर किसी तरह उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष मयफोर्स मौके पर पहुंच गये। साथ ही मृतका के पति की तहरीर पर आवश्यक कार्यवाही करते हुये शव को अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

LATEST POSTS

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular