Jaunpur News : 23 दिसम्बर को होना है मतदान, तहसील परिसर में चुनावी सरगर्मी बढ़ी

Jaunpur News : 23 दिसम्बर को होना है मतदान, तहसील परिसर में चुनावी सरगर्मी बढ़ी

विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। आगामी 23 दिसम्बर को होने वाले अधिवक्ता समिति के चुनाव के लिये नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो गई। अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष पद हेतु भरत लाल यादव व जितेंद्र श्रीवास्तव, महामंत्री पद के लिये योगेश चंद्र पाठक, कमलेश कुमार, रामचंद्र पटेल, शिव प्रसाद मौर्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु जय प्रकाश दूबे व हरिशंकर पाल,उपाध्यक्ष पद 10 वर्ष के ऊपर दो पद हेतु जय प्रकाश रजक, बृजेश पाल, राजेश कुमार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष 10 वर्ष से कम पद हेतु भगवान दास यादव, विपिन मौर्या, संदीप श्रीवास्तव, जितेंद्र प्रसाद यादव, कोषाध्यक्ष पद हेतु राम स्वारथ तिवारी, संयुक्त सचिव पुस्तकालय हेतु कमला कान्त यादव, राजबली यादव, संयुक्त सचिव प्रशासन हेतु लक्ष्मण पाल, संजय सरोज, संयुक्त सचिव प्रकाशन हेतु विवेक गौड़, आय व्यय निरीक्षक पद हेतु अभिषेक तिवारी ने नामांकन किया।

इसके साथ ही 15 वर्ष से अधिक अनुभव वाले 6 पदों के सदस्य कार्य कारिणी पद हेतु अशोक विश्वकर्मा, दीन दयाल मिश्र, संजय मिश्र,15 वर्ष से कम सदस्य कार्यकारिणी पद हेतु संजय यादव, मनोज पाल, लाल साहब यादव, इश्तियाक अहमद, कुंवर बहादुर, अनुराग श्रीवास्तव, सतीश कुमार ने नामांकन किया। एल्डर्स कमेटी व चुनाव अधिकारी केदारनाथ यादव, आरपी सिंह, जगदंबा प्रसाद मिश्रा, अशोक श्रीवास्तव, अजय सिंह, भारत सिंह, अवनींद्र दूबे की देख-रेख में नामांकन प्रक्रिया सम्पन्न हुई। नामांकन पत्रों की जांच 13 व 14 दिसम्बर व परचा वापसी 15 व 16 दिसम्बर को होगा। मतदान व मतगणना 23 दिसंम्बर को होगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent