Jaunpur News : विवेक यादव का भारतीय वन सेवा में हुआ चयन
Jaunpur News : विवेक यादव का भारतीय वन सेवा में हुआ चयन
हरधन (मझिली) में बधाई देने वालों का लगा तांता
चंदवक, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के एक और होनहार ने परिवार सहित पूरे जनपद का नाम रोशन कर दिया। मालूम हो कि क्षेत्र के हरधन गांव निवासी विवेक यादव पुत्र पारस यादव को भारतीय वन सेवा (आईएफएस) में 72वीं रैंक प्राप्त हुआ है। पारस यादव मुम्बई में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। इनके 3 पुत्रों में विवेक यादव शुरू से ही प्रतिभावान विद्यार्थी रहे। इनकी शुरुआती शिक्षा प्राथमिक गिरजा देवी शिक्षा निकेतन मढ़ी में हुई जिसके बाद पूरी शिक्षा मुंबई से रहकर पूरी की।
बीटेक (इलेक्ट्रानिक) करने के बाद परीक्षा की तैयारी कर रहे थे कि तभी द्वितीय प्रयास में भारतीय वन सेवा में चयन हो गया। विवेक की इच्छा आईएएस बनकर देश की सेवा करने की है जिसके लिए वह दिल्ली में रहकर तैयारी कर रहे हैं। दादा पलटू यादव की दिली तमन्ना थी कि मेरे परिवार का सदस्य भारतीय सर्वोच्च सेवा करे जिस पर विवेक ने दादा के सपनों को साकार कर उनका मान भी बढ़ा दिया। इधर चयन की सूचना मिलते ही बाबा पलटू यादव, परिवार सहित गांव के लोग खुशियों से झूम उठे। घर पर मिठाई खिलाकर लोगों ने खुशी जतायी। वहीं विवेक ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने दादा-दादी सहित पूरे परिवार को दिया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।