HomeJaunpurJaunpur News: सोशल मीडिया पर रिवॉल्वर संग वायरल हुआ वीडियो, पुलिस ने...

Jaunpur News: सोशल मीडिया पर रिवॉल्वर संग वायरल हुआ वीडियो, पुलिस ने दबोचा

  • सोशल मीडिया पर रिवॉल्वर संग वायरल हुआ वीडियो, पुलिस ने दबोचा

तेजस टूडे सं.
राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। खेतासराय पुलिस ने सोशल मीडिया पर रिवॉल्वर के साथ वीडियों वायरल करने के मामले में उच्चाधिकारियों के निर्देशन में कार्यवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाने लाकर विधिक कार्यवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।

जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर रिवॉल्वर के साथ एक युवक की वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा था जिसको उच्चाधिकारियों ने संज्ञान में लेते हुए थानाध्यक्ष खेतासराय को जाँच कर कार्यवाई करने का निर्देश दिया था। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि जाँच के दौरान पुलिस ने युवक की पहचान एहतेशाम पुत्र हिसामुद्दीन निवासी भुड़कुड़हा के रूप में हुई जिसे गिरफ्तार कर थाने लाया गया। विधिक कार्यवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया।

साथ ही शस्त्र निरस्त्रीकरण के लिए भी उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दिया गया। पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर असलहे के साथ फोटो या वीडियो वायरल करना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि इससे समाज में गलत संदेश भी जाता है। पुलिस ने आम जनता से अपील किया कि ऐसे कृत्यों से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read